नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वाले सावधान, तुला और वृषभ वाले भी रखे अपना ध्यान, एक क्लिक में जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal:  राशिफल के अनुसार आज गुरूवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। गुरूवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और उनकी पूजा की जाती है। वहीं आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार...
08:11 AM Dec 21, 2023 IST | Juhi Jha

Aaj Ka Rashifal:  राशिफल के अनुसार आज गुरूवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। गुरूवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और उनकी पूजा की जाती है। वहीं आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज कुछ राशि वालो को लाभ तो वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते है किन राशि वालों को रहना होगा सावधान:-

कन्या राशिफल

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए थोड़ा तनावभरा हो सकता है। आप अपने कामों में बदलाव ना लाएं नहीं तो बाद में आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन विचलित होने की वजह से आप परेशान रहेंगे। तो वहीं रूके हुए कार्य को पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने शिक्षकों व गुरूजनों से बातचीत करनी होगी।

वृषभ राशिफल

आज के दिन वृषभ राशि वाले जातकों को सावधानी बरतनी होगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। अपने पुराने रूके हुए कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करे। घर परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन कार्य स्थल पर सहकर्मियों के साथ खटपट हो सकती है। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उन्हे जल्द ही नए अवसर मिल सकते है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के​ लिए मिलाजुला हो सकता है। व्यापार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में अपनों से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज शाम तक कोई रुका कार्य संपन्‍न होने से आपको खुशी होगी। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करे नहीं तो धनहानि हो सकती है।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातक आज अपने क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराने रोग बाधा का कारण बन सकते है। स्वास्थ्य पर खर्च होने के आसार है। लेकिन व्यवसाय में सफलता मिलेगी, लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होगें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है।

यह भी देखें: Margashirsha Purnima 2023: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें इस व्रत का महत्व और इससे जुड़े नियम

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
2023 दिसंबर राशिफल21 december 202321 दिसंबर 202321 दिसंबर का राशिफलAaj Ka Rashifalaaj ka rashifal 21 december 2023daily horoscopeDainik rashifal 20 december 2023horoscope today 21 december 2023todays horoscopeआज का राशिफलआज का राशिफल 21 दिसंबर 2023गुरुवार का राशिफलदैनिक राशिफलदैनिक राशिफल 21 दिसंबर 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article