नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Aaj ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और योग

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Aaj ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग से काल और समय का सटीक गणना किया जाता है। पंचांग हमारे दैनिक कामों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता...
09:44 AM Jan 02, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Aaj ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग से काल और समय का सटीक गणना किया जाता है। पंचांग हमारे दैनिक कामों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। जब हमें पता रहेगा कि कार्य को पूरा करने के लिए कौनसा समय शुभ और महत्वपूर्ण है तो उसका परिणाम भी अच्छा ही रहता है। इस वजह से सिर्फ पंचांग (Aaj ka Panchang) की मदद से हम अपने कार्यो को लेकर आने वाले दिनों की पूरी योजना बना सकते है। वहीं अगर समय सही ना हो तो हम अपने कार्यो को होल्ड पर भी रख सकते है। कुल मिलाकर हम समय के साथ सतर्क र​हते है। तो वहीं पंचांग में मुख्य 5 अंग होते है जिसमें तिथि, वार, योग, नक्षत्र और करण शामिल है। आज मंगलवार,02 जनवरी 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आइए जानते है पंचांग के आधार पर आज का शुभ मुहूर्त:—

शुभ मुहूर्त और योग:-

आज मंगलवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और यह तिथि शाम 05 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और शुभ योग का संयोग रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार आज  सौभाग्य समेत 5 अन्य शुभ योग बन रहे है। आज मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। इस योग में हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हे। वहीं आज का सौभाग्य योग बन रहा है जो आज रात भर रहेगा। इसके अतिरिक्त त्रिपुष्कर योग और रवि योग भी बन रहे है।

सूर्योदय व सूर्यास्त का समय:-

आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर सूर्योदय का समय सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर होगा और वहीं सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 36 मिनट पर रहेगा। इसके अतिरिक्त चन्द्रोदय का समय देर रात 11 बजकर 17 मिनट से है और चंद्रास्त का समय सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर होगा।

आज का पंचांग:-

पंचांग के अनुसार आज अलग— अलग समय पर 4 मुहूर्त बन रहे है जो इस प्रकार है:—

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से लेकर 02 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 33 मिनट से लेकर 06 बजकर 01 मिनट तक रहगा।

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 52 मिनट तक र​हेगा।

आज का अशुभ समय:- 

पंचांग के अनुसार आज 2 अशुभ समय है जो इस प्रकार है:—

राहुकाल - दोपहर 03 बजे से लेकर 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर लेकर 01 मिनट से 43 बजे तक रहेगा

दिशा शूल - उत्तर

आज के पंचांग का सार:-

आज 02 जनवरी 2024 के पंचांग की एक सार में बात करें तो आज मंगलवार को  पौष माह के कृष्ण पक्ष की ​पष्ठी तिथि है जो शाम 05 बजकर 10 मिनट तक ही रहेगा। आज का नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी,पक्ष कृष्ण, वार मंगलवार,योग सौभाग्य,विक्रमी संवत् 2080,मास पौष और शुभ मुहूर्त अभिजीत है जो 12 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े : Mangalwar ke Upay: किस्मत देगी साथ बस मंगलवार को करें ये उपाय

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
02 January 2024 Panchang02 January Panchang02 जनवरी 2024 पंचांग02 जनवरी पंचांगAasthaAlmanacAlmanac 2024Bajrang Bali PujaDharm NewsfaithHanuman JiLord RamMangalwar ke totkeMangalwar ke upay totkePanchang 2024Religion Newsआज का नक्षत्रआज का पंचांगपंचांगपंचांग 2024पंचांग क्या होता हैमंगलवारमंगलवार का पंचांगशुभ मुहूर्त

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article