नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

आखिर क्यों रतन टाटा को अमिताभ बच्चन से उधार मांगने पड़े पैसे ? जानें क्या है पूरी कहानी

हमारे देश में कुछ ऐसी हस्तियां हैं, जो आज दुनिया में नहीं है, लेकिन देशवासियों में दिलों में अभी तक जिंदा हैं।
10:03 AM Mar 05, 2025 IST | Jyoti Patel
Ratan Tata

Ratan Tata: हमारे देश में कुछ ऐसी हस्तियां हैं, जो आज दुनिया में नहीं है, लेकिन देशवासियों में दिलों में अभी तक जिंदा हैं। इन्ही में से एक हमारे देश के जानें-माने बिजनेसमैन रतन टाटा। आज चाहे वो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी याद और उनकी नरमदिली आज भी लोग याद करते हैं। उनसे जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सुनाया बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने, बिग-बी ने केबीसी के सेट पर रतन टाटा को याद करते हुए के वाक्य के बारे में बताया कि कैसे एक बार एयरपोर्ट पर रतन टाटा को उनसे पैसे उधार मांगने पड़े थे।

रतन टाटा (Ratan Tata) के बारे में बताया ये शानदार किस्सा

कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन रतन टाटा के सरल स्वाभाव के बारे में बात करते हुए नजर आए। इस एपिसोड में फरहान खान और बोमन ईरानी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। अभिनेता ने कहा, 'क्या आदमी थे वो मैं बता नहीं सकता। कितने ही सरल इंसान थे। एक बार हुआ ये कि हम दोनों ही एक फ्लाइट में जा रहे थे लंदन। जब हम हीथ्रो एयरपोर्ट उतरे तो देखा कि जो लोग उनको लेने आए होंगे वो चले गए होंगे। वो फोन करने गए और मैं भी उधर ही खड़ा था। कुछ देर बाद वो बाहर मेरे पास आए और उन्होंने पूछा- अमिताभ क्या मुझे कुछ पैसे उधार दे सकते हो? फोन कॉल करने के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं।

बिग बी की फिल्म की थी प्रोड्यूस

आपको बता दें, बिग-बी और रतन टाटा (Ratan Tata)के बीच एक और गहरा कनेक्शन हैं। रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन की एक फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म का नाम एतबार था, जो की साल 2004 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शको का एतबार जीतने में नाकाम रही। कहा जाता है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी।

रतन टाटा की लाइफ के बारे में

रतन टाटा एक मेहनती और उदार दिल इंसान थे। सरल और सौम्य स्वाभाव वाले टाटा को पूरा देश प्यार करता था। बिजनेस की दुनिया से लेकर निजी जिंदगी तक उन्होंने हर किसी के दिल पर एक खास छाप छोड़ी। उन्होंने दो दशकों तक टाटा ग्रुप को लीड किया था। उनके निधन की खबर से पूरे देश में हलचल मच गई थी और सबकी आंखें नम हो गईं थीं। आम लोगों से बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स, नेताओं, खिलाड़ियों सब इस खबर से काफी दुखी थे। बता दें टाटा ने 10 अक्टूबर को रात 11.30 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

ये भी पढ़ें :

Tags :
Amitabh bachchanAmitabh Bachchan net worthamitabh lend money to ratan tataentertainment newshumble natureKaun Banega Crorepati 16ratan tataRatan Tata net worthratan tata took moneysimple human being

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article