नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों नहीं आए दोनों भाई, शत्रुघन सिन्हा ने खोला बड़ा राज

शत्रुघन सिन्हा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि उनके दोनों बेटे सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल क्यों नहीं हुए थे।
12:00 AM Dec 24, 2024 IST | Shiwani Singh

बॉलीबुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर ज़हीर इकबाल अपने रिलेशन और शादी को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। कपल ने इसी साल 23 जून को शादी की थी। शादी इंटर रिलीजन थी, इसलिए लोगों ने इन्हें काफी ट्रोल किया। यह खबरें भी सामने आती रहीं कि सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा उनकी शादी से नाखुश हैं। अब सोनाक्षी के पिता बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा ने कपल की शादी के बारे में बड़ा राज़ खोला है।

शत्रुघन सिन्हाने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि उनके दोनों बेटे सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल क्यों नहीं हुए थे। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों के इस फैसले से कोई परेशानी नहीं है।

सोनाक्षी और जहीर ने इसी साल की थी शादी

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। कपल ने सात साल के रिलेशन को शादी में बदला था। यह एक रजिस्टर्ड मैरिज थी। उसी दिन शाम को कपल ने एक शानदार रिसेप्शन दी थी। सलमान खान, रेखा, काजोल समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।

शत्रुघन सिन्हा का छलका दर्द !

'लहरें रेट्रो' से एक बातचीत में इस बारे में शत्रुघन सिन्हा का दर्द छलका। उन्होंने बताया कि बच्चों को कल्चरल शॉक लगा है। अभी शायद उनके अंदर इतनी समझदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वो भी इंसान हैं। हो सकता है यह उनके रिएक्शन का तरीका हो। साथ ही शत्रुघन सिन्हा ने यह भी कहा कि मैं उनके दर्द, कन्फ्यूजन और परेशानी को समझ सकता हूं। अगर मैं उनकी ऐज में होता को शायद मेरे सोचने का तरीका कुछ और होता।

दोनों भाई सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं थे!

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीरों में उनके दोनों भाई लव और कुश दिखाई नहीं दिए थे। यह कहा जा रहा था कि दोनों भाई सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं। मीडिया में यह खबरें भी थीं कि सोनाक्षी के शादी के फैसले में उनका परिवार शामिल नहीं। हालांकि शत्रुघन सिन्हा अपनी बेटी की शादी में शामिल हुए थे।

जब यह खबरें मीडिया में थीं तो लव सिन्हा ने हिंट दिया था कि उनकी सोनाक्षी के ससुर इकबाल रत्नासी से नहीं बनती है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि वो कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ेंगे, चाहे जो हो जाए।

सोनाक्षी के भाई ने किया था ये दावा

दोनों भाइयों के शादी में शामिल न होने की खबरों के बीच सोनाक्षी के भाई के इस दावे की खबरें भी सामने आई हैं कि वो शादी में शामिल  हुए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में कुश के हवाले लिखा है कि मैंने देखा है कि लोग गलत जानकारी दे रहे हैं। यह एक लीडिंग पोर्टल के आर्टीकल से शुरु हुआ था। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउसेस के पास सोनाक्षी की शादी की वो तस्वीरें हैं, जिनमें मैं दिखाई दे रहा हूं।

ये भी पढ़ेंः 

Tags :
Shatrughan SinhaSHATRUGHAN SINHA LATEST NEWSSonakshi Sinhasonakshi sinha zaheer iqbalsonakshi sinha zaheer iqbal marriageशत्रुघन सिन्हासोनाक्षी सिन्हा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article