नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पद्म भूषण से नवाजे गए ये अभिनेता, गायक पंकज उधास को मरणोपरांत किया गया सम्मानित

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित किया।
10:32 AM Apr 29, 2025 IST | Pooja

दिल्ली में 28 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में सिविल अलंकरण समारोह-I आयोजित किया गया, जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस साल के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। पद्म भूषण पाने वालों में साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, दिग्गज दिवंगत गायक पंकज उधास और सिंग अरिजीत सिंह का नाम शामिल है। बता दें कि जनवरी 2025 में विजेताओं के नाम अनाउंस किए गए थे।

पद्म अवॉर्ड पाने वाले कलाकार

पंकद उधास

दिवंगत गायक पंकज उधास को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से नवाजा गया। राष्ट्रपति मुर्मू से यह अवॉर्ड पंकज की पत्नी फरीदा उधास ने प्राप्त किया। उनके अलावा, फिल्ममेकर शेखर कपूर ने भी पद्म भूषण प्राप्त किया।

अजित कुमार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अजित कुमार ने भी पद्म भूषण अवॉर्ड प्राप्त किया। जब साल की शुरुआत में अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट की गई थी, तब अजित ने कहा था, ''मैं भारत के राष्ट्रपति के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार पाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। इस स्तर पर मान्यता हासिल करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मैं हमारे राष्ट्र के लिए मेरे योगदान की इस उदार स्वीकृति के लिए आभारी हूं।'' उनके साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को भी यह सम्मान दिया गया है।

इन सिंगर्स को भी मिला पद्म भूषण अवॉर्ड

अभिनेताओं की अलावा, कुछ सिंगर्स को भी अपने योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया, जिनमें अरिजीत सिंह और रिकी रेज शामिल हैं। वहीं, सिगर जसपिंदर नरूला ने पद्मश्री अवॉर्ड प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:

Tags :
Ajith Kumararijit singhPadma Awards winnersPadma BhushanPadma ShriPadma Vibhushan WinnersPankaj UdhasPresident Draupadi Murmuअजित कुमारअरिजीत सिंहपंकज उधासपद्म अवॉर्ड्स विनर्सपद्म भूषणपद्म विभूषण विनर्सपद्म श्रीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article