नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Babita and Tappu got Engaged: तारक मेहता...की बबीता जी ने 9 साल छोटे इस एक्टर से गुपचुप की सगाई ?

Babita and Tappu got Engaged: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी (Babita and Tappu got Engaged) यानी मुनमुन दत्ता हमेशा किसी ना किसी विषय को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में मुनमुन दत्ता से जुड़ी...
07:34 PM Mar 13, 2024 IST | Juhi Jha

Babita and Tappu got Engaged: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी (Babita and Tappu got Engaged) यानी मुनमुन दत्ता हमेशा किसी ना किसी विषय को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में मुनमुन दत्ता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार मुनमुन दत्ता और टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। आइए जानें क्या है पूरा मामला...

राज और मुनमुन ने वडोदरा में की सगाई

 

एक्टर के करीबी सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि मुनमुन और राज ने गुजरात के वडोदरा में एक समारोह में सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सगाई कुछ दिन पहले ही हुई थी। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और दोनों की फैमिली की मौजूदगी में सगाई हुई है।

राज और मुनमुन के बीच 9 साल का अंतर

राज अनादकट मुनमुन से 9 साल छोटे हैं। मुनमुन 36 साल की हैं, जबकि राज 27 साल के हैं। यही वजह थी जिसके चलते परिवार वाले इस शादी के बारे में सोचने पर मजबूर हो गए। आपको बता दें कि शो में राज की एंट्री के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को एक साथ देखकर शो में ज्यादातर लोगों का मानना ​​था कि एक दिन ये दोनों शादी कर लेंगे।

पहले से ही कर रहे थे डेट

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ने के बाद से ही  मुनमुन और राज के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। खबरों की माने तो जब राज ने शो में एंट्री ली और इस दौरान उनकी मुनमुन से मुलाकात हुई और धीरे धीरे दोनों दोस्त बन गए। फिर इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसक बाद से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी शो के दूसरे लोगों को भी थी। मुनमुन ने तारक मेहता..शो में 15 साल काम किया है। इस शो में वो बबीता जी का किरदार निभाती हैं। उनके किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई दोनों की सगाई की खबरें

राज और मुनमुन की सगाई खबरे सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तारक मेहता सीरियल में जेठालाल बबीता जी से कतराते रहते हैं, वहीं बबीता जी को असल जिंदगी में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज उनदाकट से प्यार हो जाता है। सीरियल में राज जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभा रहे थे जबकि बबीता जी जेठालाल की क्रश हैं। वहीं खबरों के वायरल होने के बाद दोनों पर काफी मजेदार मीम्स भी बन रहे है।

यह भी पढ़े:- Kharmas 2024 Date: कल से शुरू होगा साल का पहला खरमास, जानें क्या करना है शुभ और किन कार्यो की है मनाही

Tags :
munmun duttamunmun dutta and raj anadkat love storymunmun dutta engaged to raj anadkatraj anadkattaarak mehta ka ooltah chashmah fame munmun duttatappuजेठालालतारक मेहता का उल्टा चश्मा शोबबीता जीराज अनादकट

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article