नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

South Actors in Politics: थलापति विजय ही नहीं, इन दक्षिण भारतीय अभिनेताओं ने भी शुरू की है अपनी राजनीतिक पार्टी

South Actors in Politics: भारत में राजनीति और सिनेमा का रिश्ता कोई नया नहीं है। दक्षिण भारत के कई फिल्मी सितारे (South Actors in Politics) जनता के बीच अपनी लोकप्रियता के कारण राजनीति में आते हैं। कुछ इसमें सफल हो...
02:26 PM Feb 03, 2024 IST | Bodhayan Sharma

South Actors in Politics: भारत में राजनीति और सिनेमा का रिश्ता कोई नया नहीं है। दक्षिण भारत के कई फिल्मी सितारे (South Actors in Politics) जनता के बीच अपनी लोकप्रियता के कारण राजनीति में आते हैं। कुछ इसमें सफल हो जाते हैं और कुछ असफल हो कर वापिस लौट जाते हैं। दक्षिण भारत में सिनेमा जगत के अभिनेता भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हाल ही में सुपरस्टार थलपति विजय ने तमिज़ागा वेट्री कज़गम (टीवीके) नाम से अपनी पार्टी शुरू करके तमिलनाडु की राजनीति में आधिकारिक प्रवेश की घोषणा कर चुके हैं।

फिल्मों की सफलता सुनिश्चित करती है राजनीति?

सुपरस्टार विजय (South Actors in Politics) की हालिया फिल्म LEO बेहद सफल रही। अब लोग उनके राजनीति में आने को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन, सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने और पार्टी शुरू करने वाले विजय दक्षिणी सिनेमा के पहले अभिनेता नहीं हैं। उनसे पहले दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के कई अन्य लोकप्रिय नाम हैं, जिन्होंने स्थानीय और राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई है। आइए आज एक नजर डालते हैं कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से किन-किन अभिनेताओं ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है।

कमल हासन ने बनाई एमएनएम

एमएनएम यानि मक्कल निधि मय्यम। लोकप्रिय अभिनेता कमल (South Actors in Politics) हासन ने लगभग छह साल पहले 21 फरवरी, 2018 को एमएनएम की स्थापना की थी। उनकी पार्टी तमिलनाडु राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में राजनीति में सक्रिय है। इसके अलावा भी कई राष्ट्रीय मुद्दों पर कमल हसन अपनी पार्टी और खुद की तरफ से खुल कर अपने विचार सांझा करते नज़र आए। नरेंद्र मोदी की राजनैतिक नीतियों पर कमल हसन ने कई बार आपत्ति दिखाई।

मरुथुर गोपालन रामचन्द्रन - एआईएडीएमके

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के संस्थापक मरुथुर गोपालन रामचंद्रन (South Actors in Politics) इस राजनीतिक दल की स्थापना 17 अक्टूबर 1972 को मारुथुर गोपालन रामचंद्रन (एमजीआर) द्वारा की गई थी। 1988 में लोकप्रिय अभिनेत्री जयललिता पार्टी प्रमुख बनीं और 2016 तक इस पद पर रहीं। एमजीआर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी रहे। दक्षिण में एम जी आर के राजनैतिक करियर की चर्चाएँ और उधारण अभी तक दिया जाता है।

विजयकांत - डीएमडीके

देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डी एम डी के) के प्रणेता साउथ के स्टार विजयकान्त (South Actors in Politics) थे। साउथ की राजनीति में फिल्मी सितारों का प्रभाव द्विपक्षीय रहा है।  इसकी स्थापना 2005 में विजयकांत ने की थी, जिनकी हाल ही में दिसंबर 2023 में मृत्यु हो गई। उनके निधन के बाद पार्टी का पूरा नेतृत्व उनकी पत्नी प्रेमलता महासचिव के रूप में संभाल रही हैं। विजयकांत 2011 में तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता बने।

आर सरथकुमार - एआईएसएमके

ऑल इंडिया समथुवा मक्कल काची (एआईएसएमके) आर सरथकुमार (South Actors in Politics) ने 2007 में इस पार्टी की स्थापना की थी। 2011 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में, पार्टी ने एआईएडीएमके के गठबंधन सहयोगी के रूप में दो सीटें भी जीतीं। परंतु राजनीति के मैदान में बहुत प्रभावशाली नहीं रह सकी।

शिवाजी गणेशन - टीएमएम

थामिज़ागा मुनेत्र मुन्नानी (टीएमएम): इस राजनीतिक दल की स्थापना 1988 में अनुभवी तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन (South Actors in Politics) ने की थी।

नंदामुरी तारक रामा राव - टीडीपी

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) राजनीतिक दल की शुरुआत नंदमुरी तारक रामाराव (एनटीआर) (South Actors in Politics) ने की थी। पार्टी आंध्र प्रदेश राज्य में सबसे सफल राजनीतिक संगठनों में से एक है। एनटीआर 1983, 1984 और 1994 में तीन बार मुख्यमंत्री बने। इनके साथ दक्षिण की राजनीति का उदय होना माना जाता है। भारतीय राजनीति के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान में हमेशा इन्हें देखा जाएगा। इसके अलावा दक्षिण फिल्म में भी बड़ी हिट दी थी।

चिरंजीवी- पीआरपी

प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी): दक्षिण के सुपर स्टार चिरंजीवी (South Actors in Politics) ने 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की। हालाँकि, बाद में 2011 में इसका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया। वह तिरूपति (2009 से 2012) तक आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने 2012 में राज्यसभा चुनाव जीता और मनमोहन सिंह सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने।

पवन कल्याण - जेएसपी

जन सेना पार्टी (जेएसपी): नौ साल पहले, पवन कल्याण (South Actors in Politics) ने जनसेना पार्टी की शुरुआत की, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में सक्रिय है। अभी पिछले साल ही पवन कल्याण के एन डी ए छोड़ने की भी खबरें खूब चर्चाएँ सामने आई थी। जिसके बाद इसका खंडन खुद पवन कल्याण ने किया था और कहा अगर ऐसा होगा तो वो खुद लोगों को इसकी सूचना देंगे।

यह भी पढ़े: Acharya Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीर शेयर की, क्या आचार्य प्रमोद कृष्णम छोड़ेंगे कांग्रेस?

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
chiranjeevi PRPKamal Haasankamal haasan MNMMaruthar Gopalan AIADMKnandamuri taraka rama raonandamuri taraka rama rao TDPPawan kalyanpawan kalyan JSPR Sarathkumar AISMKShivaji ganeshan TMMSouth Actors in Politicsvijay kant DMDKVijay Thalapathy TVK

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article