नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

खून में लथपथ, तैमूर का हाथ पकड़े, शेर की तरह अस्‍पताल आए थे सैफ, डॉक्‍टर ने बताया उस दिन का वाक्या

सैफ अली खान का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया कि जब वे अस्पताल आए थे तो खून से लथपथ थे।
02:44 PM Jan 17, 2025 IST | Shiwani Singh

16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (saif ali khan) पर एक अज्ञात हमलावार ने अटैक किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा था। इस दौरान सैफ और हमलावर के बीच हाथापाई हुई। हाथापाई के दौरान हमलावर ने सैफ पर 6 बार वार किया था, जिसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी के पास गहरी चोट आई। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सैफ की सर्जरी की है।

सर्जरी के बाद उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। सैफ की तबीयत को लेकर लीलावती अस्पताल ने शुक्रवार को एक मेडिकल बुलेटिन (saif ali khan medical bulletin) भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं।

मेडिकल बुलेटिन में क्या बताया

शुक्रवार को सैफ अली खान का मेडिकल बुलेटिन (saif ali khan health update) जारी करते हुए न्यूरोसर्जन डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया कि जब सैफ बुधवार की रात अस्पताल आए थे, तो वे खून से लथपथ थे। इतनी बुरी हालत में होने के बावजूद भी सैफ शेर की तरह चल रहे थे। उन्होंने अपने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ा हुआ था। सैफ को देखकर ऐसा लगा रहा था कि वे किसी फिल्म के हीरो की तरह अस्पताल में आए हों। डॉक्टरों ने आगे बताया कि सैफ को चार गहरी चोटें लगई थी। इसके अलावा उनके शरीर से डाई इंच का चाकू भी निकला था, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है।

'किसी टाइगर की तरह अस्पताल आएं सैफ'

डॉक्टर नितिन डांगे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सैफ किसी टाइगर की तरह अस्पताल आएं, वे आज भी उसी चार्म के साथ बेड से उठकर चले। लेकिन जब वे उठे तो उनका स्पाइनल फ्ल्यूइड भी लीक हो रहा था। हमने उन्हें बेड रेस्ट पर रखा है। फिलहाव वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें ICU से शिफ्ट कर स्पेशल रूम में रखा गया है।

सैफ की मेंटल हेल्थ को लेकर क्या बोले डॉक्टर?

सैफ (saif ali khan news) की मेंटल हेल्थ के बारे में बताते हुए डॉक्टर, नितिन ने कहा कि वे जिस हालत में अस्पताल आए थे, कोई भी आम इंसान ऐसी हालत में हैरान और घबराया होता। लेकिन सैफ ऐेसे बिल्कुल नहीं थे। उन्होंने बड़ी बहादूरी के साथ इस सिचुएशन को हैंडल किया। इस पूरे माहौल में वह काफी स्ट्रांग नजर आएं। उनकी यही पॉजिटिविटी उनकी रिकवरी में काम आ रही है।

हमले में 2मिमी से बच गए एक्टर

डॉक्टर्स ने आगे बताया कि चाकू से हमले में वे 2मिमी से बच गए। अगर चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी में लग जाती तो घाव काफी गहरी हो सकती थी। उन्हें जान का खतरा भी हो सकता था। बता दें कि डॉक्टर ने सैफ को 1 हफ्ते के लिए बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार सब कुछ ठीक रहता है तो 2 से 3 दिनों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

वही, सैफ की हेल्थ में सुधार की ख़बरें मिलने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। जिस तरह से सैफ हमलावर से अपने परिवार के लिए लड़े, उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिआ पर रियल हीरो बता रहे हैं।

क्या पकड़ा गया हमलावर?

मुंबई पुलिस अभी तक सैफ अली खान पर हमला करने वाले को पकड़ नहीं पाई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 35 टीमें बनाई है। सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी का चेहरा सामने आया है। उससे मिलते जुलते एक शख्स को मुंबई पुलिस ने पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़े गए शख्स का नाम शाहिद है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उसे फॉकलैंड रोड गिरगांव से धर दबोचा है।

हालांकि इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि पकड़ा गया शख्स वही हमलावर है, जिसने सैफ पर अटैक किया था। मुंबई पुलिस ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि शाहिद नाम के इस व्यक्ति ने कुछ दिन पहले बॉलीवुड के शहंशाह शाहरूख खान के घर की भी रेकी की थी।

ये भी पढ़ेंः 

Tags :
attack on saif ali khandoctor issues saif ali khan medical bulletinKareena Kapoor KhanSaif Ali Khansaif ali khan attacksaif ali khan health updatesaif ali khan holding taimur handSaif Ali Khan Hospitalsaif ali khan medical bulletinsaif ali khan newssaif ali khan walk hospital like a lionsaif and kareenaTaimurकरीना कपूर खानसैफ अली खानसैफ अली खान अस्पतालसैफ अली खान चाकू से हमलासैफ अली खान न्यूजसैफ अली खान मेडिकल बुलेटिनसैफ अली खान हमलासैफ अली खान हेल्थ अपडेटसैफ और करीना

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article