कुमार संगाकारा-येहाली की लव स्टोरी: कविता लिखने से क्लास बंक करने तक, स्कूल में ही येहाली को दिल दे बैठे थे क्रिकेटर
कुमार चोकशनदा संगाकारा, जिन्हें कुमार संगाकारा के नाम से जाना जाता है, श्रीलंका के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं। वह 2000 से 2015 तक श्रीलंकन टीम के कप्तान रहे थे। 27 अक्टूबर 1977 को श्रीलंका के मटाले में जन्मे कुमार तीन बड़े भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता खेलों के शौकीन थे, जो अपने बच्चों को भी कोचिंग देते थे। ऐसे में शुरू में संगाकारा स्कूल में एक अच्छे टेनिस प्लेयर थे। हालांकि, बाद में उन्होंने क्रिकेट पर फोकस किया और बाकी इतिहास है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997-99 में की थी, जब वह 20 साल के थे।
कुमार संगाकारा का करियर
कुमार संगाकारा को 1999 में श्रीलंकाई टीम के लिए चुना गया था। हालांकि, क्रिकेट करियर पर फोकस करने के लिए उन्होंने अपना कोर्स छोड़ दिया था। सभी फॉर्मेट्स में कप्तानी कर चुके संगाकारा क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान विकेटकीपर और बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 2015 में अपने क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया था। बाद में उन्होंने कमेंटेटर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। वह 2021 से 2024 तक आईपीएल टीम 'राजस्थान रॉयल्स' के कोच बने।
कुमार संगाकारा की लव स्टोरी
कुमार संगाकारा का क्रिकेट करियर जितना शानदार रहा है, लव लाइफ भी उतनी ही इंटरेस्टिंग है। पूर्व क्रिकेटर ने येहाली संग शादी की थी। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। जहां संगाकारा ने कैंडी में स्थित 'एंग्लिकन बॉयज़ स्कूल ट्रिनिटी कॉलेज' से पढ़ाई की थी, वहीं येहाली कैंडी के 'हिलवुड कॉलेज' में पढ़ती थीं, जो एक गर्ल्स कॉलेज था। हालांकि, लाख बंदिशों के बाद वह येहाली से काफी इम्प्रेस थे।
येहाली से मिलने के लिए क्लास तक बंक कर देते थे कुमार संगाकारा
अपनी पढ़ाई के बाद येहाली कोलंबो चली गई थीं। हालांकि, उनसे मिलने के लिए वह क्लास तक छोड़ देते थे। इसके लिए उन्होंने अपने हेड प्रीफेक्ट से भी रिक्वेस्ट की थी कि वे उन्हें एक या दो क्लास छोड़ने दें ताकि वे येहाली से मिल सकें। और अभ्यास के लिए असगिरिया स्टेडियम लौट सकें। इतना ही नहीं, वह येहाली के लिए कविता तक लिखते थे। एक बार येहाली ने भी यही बात याद करते हुए बताया था कि क्रिकेटर ने उनके लिए कविता की एक किताब लिखी थी। इतना ही नहीं, वह येहाली से बात करने के लिए रोजाना 100 रुपए का पेफोन कार्ड खरीदते थे।
येहाली और कुमार संगाकारा की शादी
कुमार संगाकारा और येहाली की शादी 2003 में हुई थी। कपल के दो बच्चे स्विरी और कविथ हैं। येहाली अपने पति की सबसे बड़ी सपोर्टर रही हैं, जिन्होंने कभी भी अपने पति का एक भी क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं छोड़ा। वह हर मैच में अपने पति को सपोर्ट करती हुई नजर आती थीं। वह उनके करियर की शुरुआत से ही उनका निरंतर सपोर्ट करती रही हैं। वह उनकी फेयरवेल सीरीज में भी मौजूद थीं।
फिलहाल, कुमार संगाकारा और येहाली क्रिकेट जगत के सबसे सम्मानित कपल्स में से एक हैं।
ये भी पढ़ें: