'दलित' कहने पर भड़के जान्हवी कपूर के BF शिखर पहाड़िया, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
Shikhar Pahariya Slams Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, हाल ही में वे ट्रोल्स को करारा जवाब देकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उनकी एक पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर ने उन पर जातिवादी कमेंट किया, जिसे शिखर ने अनदेखा नहीं किया और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।
दरअसल, शिखर पहाड़िया ने पिछले साल दिवाली के जश्न से जान्हवी कपूर और अपने पालतू डॉगी के साथ कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें जान्हवी और शिखर काफी अच्छे लग रहे थे। जहां जान्हवी कपूर पिंक साड़ी में खूबूसरत लग रही थीं, वहीं शिखर ने इस मौके के लिए ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा पहना था और अच्छे लग रहे थे।
शिखर पहाड़िया ने 'दलित' कहने पर ट्रोल्स की लगाई क्लास
अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में शिखर ने लिखा था, "हमारी ओर से आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम के आगमन से प्रकाश और समृद्धि का वर्ष आए, बुराई पर अच्छाई का शासन हो और हमें हमेशा धर्म का मार्ग चुनने की शक्ति और बुद्धि मिले। धन्य हैं वे लोग जो जरूरतमंदों की मदद करने, उनकी भलाई करने और उनकी रक्षा करने की क्षमता रखते हैं।" हालांकि, उनकी इस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लेकिन तू तो दलित है ना।'
शिखर पहाड़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "यह वाकई दयनीय है कि 2025 में भी तुम्हारे जैसे लोग इतने छोटे, पिछड़े मानसिकता वाले हैं। दिवाली रोशनी, प्रगति और एकता का त्योहार है। पर ऐसी धारणाएं छोटी सोच वाले लोगों को समझ नहीं आएंगी। भारत की ताकत हमेशा इसकी विविधता और समावेशिता में रही है, जिसे आप नहीं समझ सकते। अज्ञानता फैलाने के बजाय, शायद आपको खुद को शिक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए। अभी, यहां एकमात्र चीज़ जो वास्तव में 'अछूत' है, वह है आपकी सोच का लेवल।"
कौन हैं शिखर पहाड़िया?
बता दें कि शिखर पहाड़िया पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। उनकी मां स्मृति शिंदे एक्ट्रेस हैं। उनके बड़े भाई वीर पहाड़िया भी एक्टर हैं, जिन्होंने लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'स्काई फोर्स' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान और निमरत कौर मुख्य भूमिका में थे।
ये भी पढ़ें: