• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

दिशा पाटनी IPL के इवेंट में तलाकशुदा क्रिकेटर संग आईं नजर, अफेयर की उड़ी अफवाह

हाल ही में, एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक इवेंट में क्रिकेटर शिखर धवन संग नजर आईं, जिसके बाद लोगों ने उनके लिंक-अप के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
featured-img

बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, 2022 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। खैर, अब उनका नाम एक इंडियन स्टार क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा रहा है, जो तलाकशुदा है।

IPL 2025 के इवेंट में शिखर धवन संग नजर आईं दिशा पाटनी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दौरान एक हालिया इवेंट में दिशा पाटनी को मुंबई में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन के साथ देखा गया। सामने आए एक वीडियो में दोनों को इवेंट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पहले धवन नजर आ रहे हैं, जो कैजुअल लुक में थे। उनके पीछे-पीछे दिशा भी देखी जा सकती हैं, जो येलो ड्रेस में हमेशा की तरह काफी गॉर्जियस लग रही थीं।

क्या शिखर धवन करने वाले हैं दूसरी शादी?

बता दें कि आयशा मुखर्जी से तलाक के करीब 2 साल बाद खबरें हैं कि शिखर धवन सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, रूमर्ड कपल को बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर धीरेंद्र शास्‍त्री से आशीर्वाद लेते हुए भी देखा गया था। तब से उनके रिश्ते की खबर मीडिया में छाई हुई हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद कपल शादी करने वाला है। उनकी बागेश्वर धाम की यात्रा को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन की बात करें, तो वह आयरलैंड की रहने वाली हैं। सोफी बतौर प्रोफेशन एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। शिखर और सोफी की अच्छी दोस्ती है। हालांकि, उनमें से किसी ने भी अभी अपने अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें:

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज