• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

बरखा बिष्ट ने सालों बाद बताई करण सिंह ग्रोवर संग ब्रेकअप की वजह, बोलीं- 'समस्या यह थी कि हम दोनों...'

हाल ही में, बरखा बिष्ट ने अपने और करण सिंह ग्रोवर के पास्ट रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बारे में बात की। साथ ही बताया कि उनका रिश्ता क्यों टूटा था।
featured-img

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट इस समय अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें उन्होंने इंद्रनील सेनगुप्ता संग हुए तलाक और अपने रूमर्ड रिलेशनशिप्स के बारे में खुलकर बात की थी। इंटरव्यू में उन्होंने टीवी के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग अपने पिछले रिश्ते पर भी बात की और बताया कि आखिर उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था।

बरखा बिष्ट ने करण सिंह ग्रोवर संग पुराने रिश्ते और ब्रेकअप पर की बात

बता दें कि सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपने एक इंटरव्यू में बरखा ने अपनी जिंदगी के हर पहलू पर खुलकर बात की। उन्होंने जहां अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में कुछ राज खोले, वहीं अपने पास्ट रिलेशनशिप्स पर भी बात की। इस दौरान, उन्होंने करण सिंह ग्रोवर संग रिश्ते के बारे में भी बताया कि आखिर क्यों उनका रिश्ता खत्म हो गया था।

बरखा कहती हैं, "हमने दो साल तक डेट किया। करण बहुत काइंड था, जिसकी वजह से मैं अट्रैक्ट हुई। क्योंकि मुंबई में लोग हमेशा दयालु नहीं होते। इसलिए, जब भी मुझे काइंडनेस मिलती है, तो उसकी ओर आकर्षित हो जाती हूं। वह बहुत अच्छा दिखता है, सिक्स-पैक एब्स, मेरा मतलब है मैं तब सिर्फ 23 साल की थी! लेकिन फिर हम अलग हो गए। यह मुंबई में मेरा पहला दिल टूटने जैसा था।"

उसी इंटरव्यू में बरखा बिष्ट ने खुलासा किया कि जैसे-जैसे वे मैच्योर होते गए, वैसे-वैसे लाइफ के प्रति उनका नजरिया बदलता गया। दोनों के विचार अलग थे, जिसकी वजह से वे दूर हो गए। बरखा ने कहा, "कुछ भी गलत नहीं हुआ। जीवन के प्रति हमारा नजरिया और विचार अलग-अलग थे। वह मुझसे दो साल छोटा भी था। जैसे-जैसे हम उन दो सालों में बड़े होते गए, यह अंतर और साफ होता गया। यही समस्या थी। मैं आज भी उनसे बहुत प्यार करती हूं और मैं चाहती हूं कि वह जहां भी हों, खुश हों।"

बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता की शादी व तलाक

बता दें कि बरखा ने 2008 में इंद्रनील से शादी की थी और 2022 में वे अलग हो गए। जब ​​उनसे हाल ही में इस बारे में पूछा गया, तो बरखा ने कहा कि इंद्रनील ने ही शादी से बाहर निकलने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि उनकी शादी अच्छी चल रही थी और अगर यह उनके हाथ में होता, तो वे अभी भी शादीशुदा होतीं। बरखा ने रिश्ते में धोखा देने का भी जिक्र किया था, जिसने इस बात का संकेत दिया कि शायद उनका रिश्ता टूटने की वजह भी पार्टनर का धोखा और बेवफाई थी।

ये भी पढे़ं:

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज