नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kolaveri Di Song : तो रिलीज से पहले ही लीक हो गया था कोलावेरी डी सांग, इसलिए करना पड़ा था यूट्यूब पर अपलोड...

Kolaveri Di Song : आज से कई सालों पहले जब ब्लूटूथ से गाने शेयर करते थे। तब एक गाना बहुत जोरों से सबके फोन में बजता हुआ दिखाई देता था.. जी हां हम बात कर रहे है धनुष के गाए...
01:42 PM Oct 01, 2023 IST | Ekantar Gupta
Anirudh Ravichander Said Kolaveri Di Song leaked Before Released

Kolaveri Di Song : आज से कई सालों पहले जब ब्लूटूथ से गाने शेयर करते थे। तब एक गाना बहुत जोरों से सबके फोन में बजता हुआ दिखाई देता था.. जी हां हम बात कर रहे है धनुष के गाए उस गाने कोलावेरी डी के बारे में, जिसे हमने न जाने कितनी बार सुना था।

आज भी जब कभी वो गाना हमें सुनाई देता है तो पुराने दिन याद आ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह गाना ऑफिसियल रिलीज नहीं किया गया था। बल्कि ये गाना अपने रिलीज से पहले ही लीक हो गया था। जिसके बाद मेकर्स ने और ज्यादा नुकसान न हो इसलिए इस गाने को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था।

2012 में हुआ था रिलीज

बता दे कि कोलावेरी डी (Kolaveri Di Song) गाना 2012 में रिलीज किया गया था। इस गाने का म्यूजिक कंपोज करने वाले अनिरुद्ध रविचंद्र ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह इस गाने की सीडी बनाना चाहते थे, लेकिन लीक होने के कारण उन्हें इसे यूट्यूब पर अपलोड करना पड़ा। जिसको लेकर वह काफी अपसेट हो गए थे। उन्होंने बताया कि म्यूजिक कंपनी इस गाने की सीडी बनाना चाहती थी। अनिरुद्ध ने बताया कि यह उनका पहला गाना था और वह चाहते थे कि वह इसकी सीडी बनाकर अपने दोस्तों को दें लेकिन ये मुमकिन नहीं हो सका।

जोरों से वायरल हुआ था कोलावेरी डी

बतां दे कि उस समय इस गाने ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। हर जगह इस गाने के चर्चे थे। कई शब्दों का मतलब न पता होने के बाद यह गाना सबकी जुबानों पर रहता था। साथ ही इस गानें की वीडियों पर जमकर शेयर की जा रही थी। सोनू निगम के बेटे ने भी उस समय इस गाने को गाया था। इसके साथ कई बड़े सिंगर्स ने भी कोलावेरी डी गाने की धुन को पसंद किया था।

बिग बी के शेयर करने के बाद हुआ सुपरहिट

अनिरुद्ध ने अपने इंटरव्यू में बताया कि यूट्यूब पर अपलोड करने के बाद पहले दिन इस गाने को 3 लाख व्यूज मिले थे। जो उस समय एक बड़ी उपलब्धि हुआ करती थी। क्योंकि उस समय आज की तरह कुछ भी अपलोड करना आसान नहीं होता था। उन्होंने आगे बताया कि अगले दिन इस गाने (Kolaveri Di Song) पर 30 लाख तक व्यूज पहुंच गए थे। इसके बाद म्यूजिक कंपनी खुश हो गई थी। इसके बाद बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने इस गाने को शेयर किया था, जिसके बाद कोलावेरी डी गाना सुपरहिट हो गया था।

यह भी पढ़ें - Tiger 3 : एक बार फिर शाहरुख और सलमान की जोड़ी मचाएगी धमाल, साथ लाने के लिए खर्च कर दिए गए इतने करोड़ रुपये…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Anirudh RavichanderAnirudh Ravichander MusicDhanush InstagramDhanush SongsEkantar GuptaJawaanKolaveri Di SongKolaveri Di Song HistoryKolaveri Di Song LeakedKolaveri Di Song SingerKolaveri Di Song VideoMusic composer Anirudh Ravichander

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article