एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने बेटे का किया स्वागत, पहली झलक के साथ बताया नाम
'सिंह इज ब्लिंग' और '2.0' फेम एक्ट्रेस एमी जैक्सन और उनके पति एड वेस्टविक इस समय काफी खुश हैं, क्योंकि 24 मार्च 2025 को कपल ने बताया कि उन्होंने साथ में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है। बता दें कि यह एमी जैक्सन का दूसरा और एड वेस्टिक का पहला बेबी है। खैर, उन्होंने अपने बच्चे की पहली झलक शेयर करते हुए उसका नाम भी रिवील कर दिया है।
एमी जैक्सन बनीं मां, बेटे को दिया जन्म
24 मार्च 2025 को एमी और एड ने अपने न्यू बोर्न बेबी की पहली झलक शेयर की। उन्होंने अपने एक जॉइंट इंस्टा पोस्ट में अपने बेटे की तीन मोनोक्रॉम फोटोज शेयर कीं, साथ ही उसका नाम भी रिवील किया। फोटोज में बच्चे को एक व्हाइट कपड़े में लपेटा गया था, जिस पर बच्चे का नाम 'ऑस्कर' लिखा हुआ था। इसके अलावा, उसे बीनी कैप भी पहनाई गई थी। एक फोटो में एड को अपनी पत्नी एमी के गाल पर किस करते हुए देखा गया। जबकि एक अन्य फोटो में न्यूली पैरेंट्स को अपने बेटे ऑस्कर का हाथ पकड़े हुए देखा गया। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा और बच्चे के नाम का खुलासा करते हुए लिखा, "दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय। ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।"
View this post on Instagram
नेटिजंस ने दी बधाई
बता दें कि जैसे ही एमी और एड ने अपने बेटे के आगमन की अनाउंसमेंट की, वैसे ही फैंस ने कपल पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। साथ ही फैंस को उनके बेटे का नाम ऑस्कर भी काफी पसंद आया। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, "बिल्कुल सही नाम मिनी चक बास"। वहीं, एक यूजर ने कहा, "बधाई हो! इस खास समय और अपने बेटे के साथ इन सभी पहले पलों का आनंद लें! मैं आपके लिए बहुत खुश हूं और यह देखना सरप्राइजिंग है कि आप हैप्पी फैमिली हैं। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं!"
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक का रिश्ता
बता दें कि एड वेस्टविक संग शादी करने से पहले एमी जॉर्ज पायनिट्टू संग रिश्ते में थीं। उन दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, उनकी शादी होने से पहले ही दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद एमी ने एड वेस्टविक को डेट करना शुरू किया। दोनों कई सालों तक लिव-इन में रहे थे। साल 2024 में दोनों ने व्हाइट वेडिंग कर ली थी। अब, दोनों एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें:
.