नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Allu Arjun Bail: अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, 'पुष्पा 2' प्रीमियर भगदड़ मामले में मिली जमानत

Allu Arjun Bail अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग के दौरान हुई एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आज तेलंगाना हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है।
07:32 PM Dec 13, 2024 IST | Vyom Tiwari
अल्लू अर्जुन को मिली जमानत

Allu Arjun Bail: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun) को आज यानी  13 दिसंबर 2024 को  तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। यह मामला हैदराबाद के संध्या थिएटर (sandhya theatre) में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ से जुड़ा है। इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई थी। इसी आरोप में पुलिस ने शुक्रवार सुबह अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दी अपनी प्रतिक्रिया 

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun ) के मामले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (telangana cm revanth reddy) की प्रतिक्रिया सामने आई है। रेवंत रेड्डी ने जोर देकर कहा कि कानून अपना काम करेगा और इस मामले की जांच में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। बता दें कि अल्लू अर्जुन (allu arjun case) को हैदराबाद पुलिस ने आज उनकी फिल्म 'पुष्पा 2: द राइज' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार (allu arjun, arrested news) कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन अब उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।

किन धाराओं में हुआ था केस दर्ज़ ?

इस मामले में अल्लू अर्जुन (allu arjun) उनकी सुरक्षा टीम और संध्या थिएटर के प्रबंधन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (हत्या के समान दोषारोपण जो हत्या नहीं है) और 118(1) (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अल्लू अर्जुन का संध्या थिएटर मामला  

4 दिसंबर की रात संध्या थिएटर में जैसे ही लोगों को अल्लू अर्जुन के बारे में पता चला वह अपने अभिनेता की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में जमा हो गए थे।  सभी चाहते थे कि वे अल्लू अर्जुन को देख सकें। इसी दौरान भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि भगदड़ मच गई, जिससे 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और महिला का आठ साल का बेटा घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।  यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 118(1) के तहत दर्ज किया गया है।

 

 

यह भी पढ़े:

Tags :
allu aravindAllu arjunallu arjun arestedallu arjun arrestallu arjun arrest newsallu arjun arrest reasonallu arjun arrestedallu arjun arrested newsallu arjun bailallu arjun caseallu arjun fatherallu arjun got arrestedallu arjun latest newsAllu Arjun newsallu arjun stampede caseallu arjun wifealluarjun arrestchikkadpallychikkadpally police stationHigh Courthigh court of telanganainterim bailis allu arjun arrestedis allu arjun is in jailjudicial custodylive newsnews todayquash petitionremands niranjan reddysandhya theatresandhya theatre hyderabadsandhya theatre incidentsneha reddystampedestampede casestampede case allu arjunstampede cases in indiaTelanganatelangana cmtelangana high courtwhat is stampede casewhy allu arjun arrestedwhy allu arjun got arrestedwhy allu arjun got jailedwhy allu arjun is arrestedwhy allu arjun jailedwhy allu arjun went to jailwhy is allu arjun arrestedwhy is allu arjun in jailwhy was allu arjun arrestedअल्लू अर्जुनअल्लू अर्जुन गिरफ्तार खबरअल्लू अर्जुन ताजा खबरतेलंगाना हाई कोर्टतेलंगाना हाई कोर्ट जमानतपुष्पा 2पुष्पा 2 भगदड़ मामलापुष्पा 2 विवादभगदड़ केससंध्या थिएटर हैदराबादसाउथ सुपरस्टार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article