नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Lok Sabha Election 2024: ईवीएम में कैद हो रही गडकरी, नकुल, जितिन, मसूद समेत इन दिग्गजों की किस्मत...

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को शुरू हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए मतदाता वोट डाले जा रहे हैं। आज मतदान...
09:47 AM Apr 19, 2024 IST | Prashant Dixit

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को शुरू हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए मतदाता वोट डाले जा रहे हैं। आज मतदान संपन्न होने के साथ ही कुल 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इन उम्मीदवारों में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव में आज मतदान

देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। उनमें तमिलनाडु की 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। लोकसभा चुनाव 2019 के में इन 102 सीटों पर कुल 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।

नागपुर सीट से नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर सीट से लगातार तीसरी जीत की कोशिश कर रहे हैं। इस सीट पर नितिन गडकरी और नागपुर पश्चिनम से कांग्रेस के विधायक और उम्मीदवार विकास ठाकरे का मुकाबला है। नितिन गडकरी ने 2019 के चुनावों में 55.7 प्रतिशत के भारी वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की थी। उन्होंने मौजूदा महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को हराया था।

यह भी पढ़े: 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, राजस्थान में 9 बजे तक 10.67 प्रतिशत मतदान…

छिंदवाड़ा सीट से नकुल नाथ

लोक सभा चुनाव 2024 में पहले चरण का मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू के खिलाफ मुकाबला है। जो पिछले दो विधान सभा चुनावों में कमल नाथ से हार चुके है। कांग्रेस नेता नकुलनाथ 2019 के चुनाव में कुल 47.1 फीसदी वोट मिले थे। जबकि हारे हुए बीजेपी उम्मीदवार ने 44.1 फीसदी वोट हासिल किया था। इस जीत के साथ नकुल नाथ पहली बार सांसद पहुंचे थे।

पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद बीजेपी का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने 2021 में कांग्रेस छोड़ दी। जितिन प्रसाद को पीलीभीत सांसद वरुण गांधी की जगह टिकट मिला है। जहां पहले चरण के मतदान हो रहा हैं। समाजवादी पार्टी ने भगवंत सरन वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। लोक सभा चुनाव 2019 में वरुण गांधी ने पीलीभीत से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 59.4 प्रतिशत वोट के साथ 704,549 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़े: एमपी में पहले चरण का मतदान आज, 1.13 करोड़ मतदाता करेंगे 88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

सहारनपुर सीट से इमरान मसूद

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा का गठबंधन है। इस गठबंधन ने सहारनपुर से इमरान मसूद को मैदान में उतारा है। यह पश्चिमी यूपी की सबसे अहम सीटों है। सहारनपुर में कांग्रेस के इमरान मसूद, भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा और बसपा के माजिद अली के बीच मुकाबला है। इमरान मसूद नौ बार सांसद (5 बार लोकसभा सदस्य और 4 बार राज्यसभा सदस्य) रशीद मसूद के भतीजे हैं।

Tags :
imran masoodjitin prasad.Lok sabha ElectionLok sabha Election 2024Lok Sabha Election 2024 CandidateLok Sabha Election Hot SeatNakul NathNitin Gadkariइमरान मसूदजितिन प्रसादनकुल नाथनितिन गडकरीलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव 2024 उम्मीदवारलोकसभा चुनाव हॉट ​​सीट

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article