नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Seema Kushwaha: सीमा कुशवाह, श्रद्धा, हाथरस और निर्भया केस की वकील बीजेपी में शामिल...

Seema Kushwaha: दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई पार्टियों के नेता और समाज के प्रमुख लोग केंद्र में (Seema Kushwaha) सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट की मशहूर वकील सीमा कुशवाहा भी बीजेपी...
03:13 AM Mar 19, 2024 IST | Bodhayan Sharma

Seema Kushwaha: दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई पार्टियों के नेता और समाज के प्रमुख लोग केंद्र में (Seema Kushwaha) सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट की मशहूर वकील सीमा कुशवाहा भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। सीमा कुशवाह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

मशहूर मुकदमों के वकील...

आपको बता दें कि सीमा कुशवाह देश की सबसे लोकप्रिय केस वकीलों में से (Seema Kushwaha) एक रही हैं या अब भी हैं। इनमें दिल्ली का निर्भया कांड, हाथरस कांड और श्रद्धा वॉकर केस शामिल हैं। सीमा के अलावा बसपा की लोकसभा सांसद संगीता आजाद, उनके पति और पूर्व बसपा विधायक अरिमर्दन आजाद भी भाजपा में शामिल हुए। अभी पिछले दिनों ही भाजपा में कई बड़े नेता भी शामिल हुए हैं। जिसमें मुख्यतः काँग्रेस भी शामिल है।

बीजेपी ने किया स्वागत...

आपको बता दें कि संगीता आजाद के ससुर गांधी आजाद बीएसपी के संस्थापक (Seema Kushwaha) सदस्य रहे हैं और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। विनोद तावड़े, ब्रजेश पाठक और भूपेन्द्र चौधरी ने संगीता आजाद, सीमा कुशवाह समेत अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और दावा किया कि वे मिलकर 400 का संकल्प हासिल करेंगे। बीजेपी में शामिल होने के बाद संगीता आजाद ने कहा कि आज उनके राजनीतिक जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। पीएम मोदी द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत को संरक्षित करने के लिए किए गए काम और लोगों के कल्याण के लिए जिस तरह से उन्होंने काम किया, उससे प्रभावित होकर वह बीजेपी में शामिल हुए। वह 400 का लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

यह भी देखें: PM MODI ON SHAKTI: 'परिवार' फिर 'शक्ति'...पीएम मोदी ने फिर विपक्ष के हमले को बनाया अपना हथियार...

Tags :
Seema Kushwaha

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article