नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Loksabha Election 2024 Rajasthan : नदारद रहे पहले चरण में पार्टियों के कई स्टार प्रचारक, क्या दूसरे चरण से पहले आएंगे नजर ?

Loksabha Election 2024 Rajasthan : जयपुर। लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण के लिए कल मतदान होना है। उससे पहले चुनाव का प्रचार थम चुका है। लेकिन प्रथम चरण में भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख स्टार प्रचारक राजस्थान के चुनावी...
09:39 AM Apr 18, 2024 IST | Chandramauli

Loksabha Election 2024 Rajasthan : जयपुर। लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण के लिए कल मतदान होना है। उससे पहले चुनाव का प्रचार थम चुका है। लेकिन प्रथम चरण में भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख स्टार प्रचारक राजस्थान के चुनावी मैदान में नजर ही नहीं आए।

कांग्रेस के 14 और भाजपा के 10 केंद्रीय स्टार प्रचारक शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश के भी कई स्टार प्रचारक प्रत्याशी है, जो अपनी सीट से ही नहीं निकल पाए। इनमें भाजपा के छह और कांग्रेस का एक स्टार प्रचारक है। जातिगत समीकरणों के लिहाज से प्रदेश संगठनों ने इनमें से कई स्टार प्रचारकों की जरूरत भी जताई, लेकिन इनके दौरे तय नहीं हो पाए।

 

24 स्टार प्रचारक ने बनाई दूरी

 

 

दोनों ही दलों में अन्य राज्यों के कई ऐसे भी स्टार प्रचारक हैं, जिनकी प्रदेश से दूरी बनी रही। कुल 24 स्टार प्रचारक ऐसे हैं जो प्रचार के लिए नहीं आए। इनमें बड़े नेता भी है, जिनकी कई लोकसभा क्षेत्रों में मांग रही।

 

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 Kota : बिरला के समर्थन में अमित शाह 20 अप्रैल को मांगेंगे वोट, गुंजल का प्रचार करने आ सकती हैं प्रियंका

क्या दूसरे चरण से पहले आएंगे स्टार प्रचारक

 

दोनों ही दलों से जुड़े नेताओं का मानना है कि पहले चरण में किसी कारणवश नहीं आए स्टार प्रचारक अब दूसरे चरण का प्रचार थमने से पहले प्रदेश में आएंगे और जनसभाएं और रोड शो कर सकते हैं। दोनों ही दलों के प्रचार अभियान को संभालने वाली कमेटियां भी केंद्रीय स्टार प्रचारकों के दौरे तय करने में जुटी हैं।

 

 

अपनी सीटों पर व्यस्त रहे ये स्टार प्रचारक

 

 

भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय स्टार खुद अपनी सीटों पर ही उलझे रहे। भाजपा में ऐसे छह तो कांग्रेस में एक स्टार प्रचारक हैं। भाजपा के भूपेन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र शेखावत, कैलाश चौधरी, सीपी जोशी, ओम बिरला और कांग्रेस के सीपी जोशी चुनाव मैदान में हैं। ये सभी अपनी सीट पर व्यस्त रहे। अब ये यहां से फ्री होने के बाद अन्य जगहों पर प्रचार के लिए निकलेंगे।

 

यह भी पढ़ें :  LokSabha Elections 2024 पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म, समय से पोलिंग पार्टियां रवाना करने के निर्देश, 8 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान

 

 

भाजपा के ये 10 स्टार प्रचारक नहीं आए

 

 

भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, संजीव बालियान, कृष्णपाल सिंह गुर्जर, मनोज तिवारी, पुरुषोत्तम रूपाला और एनडीए में सहयोगी महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पहले चरण के प्रचार में नहीं आए। भाजपा के प्रदेश संगठन के अनुसार स्टार प्रचारकों के दौरे केन्द्रीय नेतृत्व स्तर पर तय होते हैं। जो स्टार प्रचारक अभी तक नहीं आए, वे दूसरे चरण में प्रचार करते नजर आएंगे।

 

कांग्रेस के ये दिग्गज भी रहे नदारद

 

 

कांग्रेस के जिन स्टार प्रचारकों की प्रदेश में एक भी सभा नहीं हो पाई है उनमें रजनी पाटिल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी, चरणजीत सिंह चन्नी, आलोक शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन बेड़ा, अलका लांबा, वीवी श्री निवास और वरुण चौधरी शामिल हैं।

Tags :
2024 loksabha chunaav2024 loksabha election2024 लोकसभा चुनावbjpCongressStar Campaigner

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article