नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

लोकसभा चुनाव के लिए MP में भाजपा ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी सहित ये बड़े नाम शामिल

BJP Star Campaigners List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। देश के अलग-अलग राज्यों में इस बार 7 चरणों में लोकसभा (BJP Star Campaigners...
10:07 AM Mar 27, 2024 IST | surya soni

BJP Star Campaigners List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। देश के अलग-अलग राज्यों में इस बार 7 चरणों में लोकसभा (BJP Star Campaigners List) के चुनाव होंगे। फिलहाल भाजपा अपने ज्यादातर प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। इसी बीच अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। MP में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

पीएम मोदी सहित ये बड़े नाम शामिल:

भाजपा ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नाम शामिल है। अगर बात करें स्टार प्रचारकों की लिस्ट की तो इसमें जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सीएम डॉ. मोहन यादव, वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नाम शामिल है। अब अगले कुछ दिनों में ये बड़े नेता मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभा करेंगे। बता दें इनके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी चुनाव प्रचार करते नज़र आएंगे।

ये भी पढ़ें: Baltimore Bridge Collapse: बाल्टीमोर में जहाज की टक्कर से ढहा पुल, 6 लोगों के मरने की आंशका

4 चरणों में होंगे मध्य प्रदेश में चुनाव:

इस बार लोकसभा चुनाव कुल 7 चरणों में संपन्न होंगे। इसमें मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां चार चरणों में चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा सीट है, जहां पहले चरण में 6 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद 7 दिन बाद यानी दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 7 सीटों पर मतदान होगा। फिर तीसरे चरण में 7 मई को 8 सीटों पर और चौथे चरण में 13 मई को 8 सीटों पर मतदान होगा। जिसका परिणाम 4 जून को आएगा।

MP भाजपा स्टार प्रचारकों की पूरी सूची:

1. नरेंद्र मोदी
2. अमित शाह
3. नितिन गड़करी
4. जगत प्रकाश नडडा
5. राजनाथ सिंह
6. ज्योदिरादित्य सिन्धिया
7. शिव प्रकाश
8. डॉ. मोहन यादव
9. विष्णु दत्त शर्मा
10. महेंद्र सिंह
11. सतीश उपाध्याय
12. सत्यनारायण जटिया
13. जगदीश देवड़ा
14. राजेंद्र शुक्ल
15. शिवराज सिंह चौहान
16. भूपेन्द्र पटेल
17. ऐदल सिंह कंसाना
18. नरोत्तम मिश्रा
19. सुरेश पचौरी
20. कविता पाटीदार
21. गौरीशंकर बिसेन
22. वीरेन्द्र कुमार खटीक
23. फग्गन सिंह कुलस्ते
24. स्मृति ईरानी
25. योगी आदित्य नाथ
26. भजनलाल शर्मा
27. देवेन्द्र फडनवीस
28. केशव प्रसाद मौर्य
29. हिमंत बिस्वा सरमा
30. विष्णु देव साई
31. हितानंद
32. प्रह्लाद पटेल
33. कैलाश विजयवर्गीय
34. जयभान सिंह पवैया
35. राकेश सिंह
36. लाल सिंह आर्य
37. नारायण कुशवाह
38. तुलसी सिलावट
39. निर्मला भूरिया
40. गोपाल भार्गव

ये भी पढ़ें: CONGRESS LOKSABHA ELECTION 2024: कांग्रेस की 7वीं लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम

Tags :
bjpBJP Star CampaignerBJP Star Campaigner ListLok SabhaLok Sabha 2024Lok Sabha elections 2024Madhya Pradesh BJP Star Campaigner ListMadhya Pradesh ElectionsMadhya Pradesh News

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article