नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Loksbha Election 2024 Gurugram : कांग्रेस ने गुरुग्राम से अभिनेता राज बब्बर को उतारा, क्या इस बार होगा बदलाव ?

Loksbha Election 2024 Gurugram : गुरुग्राम । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल हरियाणा की हाईटेक सिटी गुरुग्राम इन दिनों चर्चा में है। इस लोकसभा सीट से कांग्रेस ने इस बार फिल्म अभिनेता राज बब्बर को टिकट दी है। ऐसे में...
09:48 AM May 01, 2024 IST | Chandramauli

Loksbha Election 2024 Gurugram : गुरुग्राम । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल हरियाणा की हाईटेक सिटी गुरुग्राम इन दिनों चर्चा में है। इस लोकसभा सीट से कांग्रेस ने इस बार फिल्म अभिनेता राज बब्बर को टिकट दी है। ऐसे में बब्बर इस बार पहली बार यूपी से बाहर राजनीतिक भाग्य आजमाएंगे।

 

 

उत्तरप्रदेश से रह चुके सांसद

 

 

 

एक सफल अभिनेता के रूप में पूरे देश में बब्बर की खासी पहचान है और उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक देशभर में हैं। लेकिन बब्बर की राजनीति अब तक केवल उत्तरप्रदेश तक ही सीमित थी। वे अब पहली बार किसी अन्य राज्य से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

 

 

भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह से है मुकाबला

 

 

गुरुग्राम सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को फिर मैदान में उतारा है। वे पांच बार सांसद रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने यहां से चुनाव लड़ चुके अजय यादव को इस बार टिकट ना देकर राज बब्बर पर विश्वास जताया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि एक नया चेहरा यहां कितना कमाल दिखा पाएगा।

 

 

मेव और यादव वोटों पर सबकी नजर

 

 

लोकसभा क्षेत्र में मेव समुदाय के 3 लाख 10 हजार और यादव समुदाय के 3 लाख 53 हजार मतदाता हैं। इन पर सभी प्रत्याशियों की नजर है। वहीं पंजाबी समुदाय के 1,40,000, ब्राह्मण समुदाय के 78,000, राजपूत समुदाय के 75,000 और जाट समुदाय के 1,36,000 मतदाता भी जीत हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस लोकसभा सीट पर यादव बाहुल्य के रेवाड़ी, बावल, पटौदी, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं जबकि मेव बाहुल्य पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और नूंह विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। गुड़गांव और सोहना शहरी विधानसभा क्षेत्र हैं।

 

 

यह भी पढ़ें :  Barat on Bullock Cart: बैलगाड़ी पर दूल्हा और बुलडोजर पर बैंड-बाजा, बारात, सिवनी में अनोखी शादी देख लोग हुए दंग

 

 

जनता दल से कांग्रेस तक का सफर

 

 

राज बब्बर राजनीति में काफी समय से हैं। उनकी राजनीतिक शुरुआत जनता पार्टी से हुई। बब्बर दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके और तीन बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं। 1994 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। 1999 तक सांसद रहे। इसके बाद वे मुलायम सिंह से नजदीकियों के चलते समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 2006 में समाजवादी पार्टी ने निष्कासित कर दिया। इसके बाद बब्बर 2008 में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2009 में बब्बर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के सामने टिकट दिया गया। बब्बर ये चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। उन्होंने आगरा, फतेहपुर सीकरी और फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव जीता। वहीं 2014 में गाजियाबाद से और 2019 में फतेहपुर सीकरी से चुनाव हार गए थे।

 

 

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के सट्टा बाजार में प्रत्याशियों के जीत-हार की लगने लगी बोली

 

 

 

 

आगरा में हुआ बब्बर का जन्म

 

उत्तरप्रदेश के आगरा में 23 जून 1952 को राज बब्बर का जन्म हुआ। आगरा के फैज ए आम इंटर कॉलेज में शुरुआती पढ़ाई हुई। आगरा कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में बब्बर ने एक्टिंग सीखी। एनएसडी दिल्ली में भी बब्बर ने ट्रेनिंग की। फिर शुरू हुआ मुंबई का सफर। कई फिल्में करने के बाद असली पहचान इंसाफ का तराजू फिल्म ने उन्हें दिलाई। बब्बर ने निकाह, आज की आवाज, किस्सा कुर्सी का, अगर तुम न होते, दलाल और याराना जैसी फिल्मों से फिल्मी दुनिया में खूब नाम कमाया। राजबब्बर ने दो शादियां की। पहली शादी नादिरा जहीर से की। उनके दो बच्चे आर्या बब्बर और जूही बब्बर हैं। इसके बाद अभिनेत्री स्मिता पाटिल को बब्बर दिल दे बैठे। स्मिता के निधन के बाद बब्बर वापस नादिरा बब्बर के पास आ गए। स्मिता और राजबब्बर के बेटे का नाम प्रतीक बब्बर है। राज के बेटे - बेटी फिल्मी दुनिया में सक्रिय है।

Tags :
2024 loksabha2024 loksabha chunaav2024 loksabha electionCenemaGurugramGurugram Loksabha ElectionLoksbha ElectionLoksbha Election 2024Raj BabbarRao indrajeet singh

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article