नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Loksabha2024 BSP Delhi Candidate: दिल्ली में मायावती ने उतारे अपने उम्मीदवार, अब त्रिकोणीय होगा मुक़ाबला?

Loksabha2024 BSP Delhi Candidate: दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली में मतदान एक ही चरण यानि 25 मई 2024 को छठवें चरण में होना तय हुआ है। इससे पहले दिल्ली की राजनीति में कई उठापटक देखने को मिल रहे हैं।...
02:27 AM May 02, 2024 IST | Bodhayan Sharma

Loksabha2024 BSP Delhi Candidate: दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली में मतदान एक ही चरण यानि 25 मई 2024 को छठवें चरण में होना तय हुआ है। इससे पहले दिल्ली की राजनीति में कई उठापटक देखने को मिल रहे हैं। पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और काँग्रेस के गठबंधन से एक बड़ा बदलाव दिल्ली की राजनीति में हुआ। अब बहुजन समाज पार्टी ने भी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

दिल्ली में कैसी है बीएसपी की स्थिति

दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी की स्थिति बहुत सकारात्मक तो नहीं है परंतु अब बीएसपी चीफ मायावती ने राजनीति का अपना दाव खेल दिया है। दिल्ली में एससी के वोटर 20 प्रतिशत से भी अधिक है जिसका लाभ बीएसपी को मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं दिल्ली में स्थायी हो चुके यानि दिल्ली में ही मतदान करने वाले उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की भी संख्या कम नहीं होने से बीएसपी को इस बार लाभ मिलने की संभावना अधिक नज़र आ रही है। हालांकि पिछले चुनावों में बीएसपी की स्थिति सामान्य से भी कम रही है।

दिल्ली में राजनीति की मौजूदा स्थिति

लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली में INDIA गठबंधन के तहत अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और काँग्रेस ने साथ चुनाव लड़ने की रणनीति पर चुनावी मैदान में कदम रखा है। इसे बाद दो ही प्रमुख खेमे नज़र आते हैं जिसमें एक तरफ भाजपा और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है। अब इसमें बीएसपी की एंट्री से कुछ सीटों पर मामला त्रिकोणीय होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

बीएसपी ने कहाँ से किसे चुना अपना उम्मीदवार

लोकसभा सीट         -                    उम्मीदवार

चाँदनी चौक               -                एडवोकेट अब्दुल कलाम

साउथ दिल्ली             -                अब्दुल बासित

पूर्वी दिल्ली                -                एडवोकेट राजन पाल

उत्तर पूर्वी दिल्ली       -                डॉक्टर अशोक कुमार

नई दिल्ली                 -                एडवोकेट सत्यप्रकाश गौतम

उत्तर पश्चिमी दिल्ली   -                विजय बौद्ध

पश्चिमी दिल्ली           -                 विशाखा आनंद

ये भी पढ़ें : Election Commission Action On KCR: नियमों को लेकर चुनाव आयोग सख्त, अब पूर्व सीएम केसीआर पर 48 घंटे का प्रतिबंध…

ये भी पढ़ें : Loksbha Election 2024 Gurugram : कांग्रेस ने गुरुग्राम से अभिनेता राज बब्बर को उतारा, क्या इस बार होगा बदलाव ?

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 PM Visit प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में करेंगे चुनावी अभियान का शंखनाद, डीसा में होगी पहली सभा

Tags :
Delhi Loksabha2024Loksabha2024Loksabha2024 BSP Delhi CandidateMayawatiMAYAWATI LOKSABHA2024दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव दिल्ली

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article