नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Vijaya Ekadashi 2025: जानिए नए साल में इस दिन मनाई व‍िजया एकादशी, क्या है पारण का समय...

हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
08:00 AM Feb 23, 2025 IST | Jyoti Patel
Vijaya Ekadashi 2025

Vijaya Ekadashi 2025: हिन्दू धर्म में कई व्रत और त्योहार मनाए जातें हैं। इसी तरह हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है, कि भगवान विष्णु को एकादशी तिथि बहुत प्रिय होती है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष को विजया एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु कि विधिवत रूप से पूजा की जाती है। ऐसा करने से आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इन चीजों का रखना चाहिए ध्यान

अगर आप विजया एकादशी के दिन व्रत रखने जा रहे हैं, तो आपको प्रातःकाल स्नान करके साफ वस्त्र पहनना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके अलावा आपको इस दिन गीता के पाठ करने के साथ-साथ विष्णु सहस्रनाम और अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए। इस दिन भक्तो को सात्विक भोजन करना चाहिए। आपको बता दें, इस साल विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025 Date) 24 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। जबकि व्रत पारण 25 फरवरी 2025 को होगा।

तारीख और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 23 फरवरी 2025 को दोपहर 01:55 बजे होगा और इसका समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 01:44 बजे होगा। ध्यान रहे विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 को रखा जाएगा।

क्या है व्रत पारण का समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। विजया एकादशी व्रत का पारण 25 फरवरी 2025 को सुबह 06:50 बजे से 09:08 बजे तक किया जा सकता है। इस समय व्रत का पारण करना शुभ माना जाता है। व्रत पारण के बाद श्रद्धानुसार आप दान-पुण्य कर सकतें हैं। ऐसी मान्यता है कि दान करने से साधक के जीवन में समृद्धि बनी रहती है और उसे किसी भी वस्तु की कमी नहीं होती।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:11 बजे से 06:01 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:29 बजे से 03:15 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:15 बजे से 06:40 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात्रि 12:09 बजे से 12:59 बजे तक

ये भी पढ़ें :

Tags :
2025 vijaya ekadashikab hai vijaya ekadashiVijaya EkadashiVijaya Ekadashi 2025vijaya ekadashi 2025 kab haiVijaya Ekadashi 2025 Pujan Vidhivijaya ekadashi 2025 shubh muhuratVijaya Ekadashi MistakesVijaya Ekadashi puja vidhiविजया एकादशी 2025

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article