नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Shaniwar Ke Upay: 7 शनिवार तक करें यह उपाय, मिलेगी तरक्की

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Shaniwar Ke Upay: आज 6 जनवरी यानी शनिवार का दिन है। आज का दिन (Shaniwar Ke Upay) शनिदेव और भगवान हनुमान को समर्पित होता है। शनि देव को कर्मों का देवता कहा जाता है। वो ऐसे क्योंकि जो...
12:00 PM Jan 06, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Shaniwar Ke Upay: आज 6 जनवरी यानी शनिवार का दिन है। आज का दिन (Shaniwar Ke Upay) शनिदेव और भगवान हनुमान को समर्पित होता है। शनि देव को कर्मों का देवता कहा जाता है। वो ऐसे क्योंकि जो व्यक्ति मन से शनि भगवान की पूजा—पाठ करता है शनिदेव की उस व्यक्ति पर हमेशा कृपा बनी रहती है। लेकिन जिस व्यक्ति पर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ता है उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिदेव व्यक्ति को अच्छे बुरे कर्मो के अनुसार फल देते है। वहीं सनातन धर्म में भी भगवान ​शनि को विशेष स्थान दिया गया है। अगर आप भी किसी परेशानी और आर्थिक संकट से जुझ रहे है तो लगातार 7 शनिवार तक इन विशेष उपायों को करने से आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते है क्या है वो उपाय

7 शनिवार के खास उपाय:—

कुत्तों की सेवा

काले कुत्ते को भगवान शनि का वाहन माना जाता है। भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपकों लगातार 7 शनिवार तक कुत्तों यानी श्वान की सेवा करना चाहिए। ऐसे में आप हर शनिवार को कुत्तों को रोटी या बिस्किट खिलाएं। इतना ही नहीं आप चाहे तो सप्ताह के सातों दिन भी कुत्तों को रोटी खिला सकती है। इसके अलावा शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलाना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और शनि दोषों से मुक्ति मिलती है।

गुड़ का दान

अगर आप शनि के शुभ फलों की प्राप्ति करना चाहते है तो लगातार 7 शनिवार तम शनि मंदिर में गुड़ का दान करें। दान के लिए जरूरी नहीं है आप स्वयं मंदिर जाए अगर किसी कारणवश आप स्वयं मंदिर नहीं जा सकते है तो जो गुड़ आप दान करना चाहते है उसे अपने हाथों से स्पर्श करके घर के किसी सदस्य द्वारा दान करा सकते है। ऐसा करने से शनि के अशुभ फल से बचाव होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

 

 

पीपल पेड़ की पूजा

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको शनिवार का व्रत और पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आप शनिवारको पीपल के पेड़ में कच्चे सूत के धागे को 7 बार लपेटें और धागे को लपेटते समय शनिदेव का ध्यान करें। ऐसा करने आपकी उन्नति के मार्ग खुल जाएंगे। इसके अलावा हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाने से भी शनिदेव प्रसन्न होते है।

दान करना

वैसे तो दान करना हमेशा से ही पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन आप शनि देव की कृपा पाना चाहते है तो लगातार 7 शनिवार तक गरीब और असहाय लोगों की मदद करे। मदद के रूप में आप उन्हें कपड़ा, भोजन या फिर जरूरत की सामान दान कर सकते है। सच्चे मन से ऐसा करने से शनिदेव की कृपा हमेशा उस व्यक्ति और उसके परिवार पर बनी रहती है।

यह भी पढ़े : Surya Jal Arpan Niyam: सूर्य को जल चढ़ाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां.. वरना हो सकती है परेशानी!

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
6 January 20246 January 2024 Saturday6 January Saturday6 जनवरी 20246 जनवरी 2024 शनिवार6 जनवरी शनिवारOTT HINDI NEWOTT India Hindi Newsott India lifestyle NewsRemedies for Shani Devटोटकेदानपूजा करनाशनिदेव के उपायशनिदेव को प्रसन्न करने के उपायशनिवार उपायशनिवार के उपायशनिवार के दिन क्या करेंशनिवार को करें ये टोटकेशनिवार टोटके

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article