नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Republic Day 2024: रिपब्लिक डे से जुड़ी ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024:​ गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय (Republic Day 2024) पर्व है जो हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता हैं। इस दिन देश का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी के दिन राजधानी दिल्ली के...
06:46 PM Jan 17, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024:​ गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय (Republic Day 2024) पर्व है जो हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता हैं। इस दिन देश का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी के दिन राजधानी दिल्ली के कर्तव्‍यपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश के तीनों सेना जलसेना,थलसेना और वायुसेना शामिल होते है। इस साल 2024 में भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे। आज हम आपको गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में शायद ही आप जानते हो। तो आइए जानते है क्या है वो रोचक तथ्य:—

1. हम सभी जानते है कि हर वर्ष 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। लेकिन यह बात काफी कम लोग जानते है कि भारत का संविधान लागू होने के बाद 4 सालों तक परेड का आयोजन राजपथ की जगह 4 अलग अलग स्थानों पर किया जाता था। वर्ष 1950 से लेकर 1954 तक परेड का आयोजन नेशनल स्टेडियम, किंग्सवे (राजपथ), लाल किला और रामलीला मैदान में किया गया था। 1955 में राजपथ को परेड का स्थायी आयोजन स्थल बना दिया गया। बता दें कि उस समय राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था।

 

 

 

2. 1948 में भारत के संविधान का पहला प्रारूप प्रस्तुत किया गया था। 4 नवंबर 1948 को प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई जो करीबन 32 दिनों तक चली। इस 32 दिनों के दौरान 7,635 संशोधन प्रस्तावित किए गए। जिसमें से 2,473 पर विस्तार से चर्चा की गई। संविधान को अंतिम रूप देने में करीबन 2 साल,11 ​महीने और 18 दिनों का समय लगा।

3. संविधान को बनाने के लिए डॉ बी.आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक समिति का नियुक्त किया गया था। इस मसौदा समिति का अंतिम सत्र 26 नवंबर 1949 को समाप्त हुआ और ठीक दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया

 

 

4. गणतंत्र दिवस पर हर साल किसी अन्य देश के नेता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। 1950 में इस समारोह के पहले मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो को आमंत्रित किया गया था।

5.हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और फिर भारतीय सेना के द्वारा 21 तोपों की सलामी 7 तोपों से दी जाती है। जिसे 25 पाउंडर्स कहा जाता है। पहली सलामी राष्ट्रगान शुरू होते ही दी जाती है।

6. संविधान की मूल प्रति को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिखा था। इसे लिखने के लिए उन्होंने सरकार से कोई पैसे नहीं लिए थे। बस उन्होंने अपनी एक मांग रखी थी कि वे संविधान के हर पेज पर अपना नाम लिखेंगे और अंतिम पेज पर अपने साथ अपने दादाजी का नाम लिखेंगे। प्रेम बिहारी नारायण रायजादा को पूरा ​संविधान में लिखने में तकरीबन 6 महीने का समय लगा था।

 

7. वर्ष 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस परेड के शामिल हुए थे। अमेरिकन राष्ट्रपति के इतिहास में पहली बार कोई राष्ट्रपति बराक ओबामा इतने लंबे समय के लिए खुले आसमान के नीचे होने वाले किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिलए हुए थे।

8. गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड में शामिल होने वाले हथियार, टैंकों, बख्तरबंद गाड़ियों और अन्य उपकरणों आदि के लिए इंडिया गेट परिसर में एक शिविर बनाया जाता है। इन सभी उपकरणों की जांच और रंगने आएि का कार्य 10 चरणों में पूरा किया जाता है।

 

 

9. परेड में शामिल होने वाले सभी झांकियां 5 किलोमीटर प्रति​ घंटा की रफ्तार से चलती है ताकि सभी झांकियों में उचित दूरी बनी रहे। इन झांकियों से जुड़ी एक रोचक बात यह है कि परेड के दौरान चालक एक छोटी से खिड़की से ही आगे का रास्ता देख सकता है क्योंकि सजावट की वजह से पूरा शीशा ढका होता है।

यह भी पढ़े: Petition Against Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर हाईकोर्ट लगाएगा रोक? इलाहबाद में जनहित याचिका दर्ज

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनलइंटरनेशनलइलेक्शनबिजनेसस्पोर्ट्सएंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों परहमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
75thRepublicDay75thRepublicDayonJanuary2675thRepublicDayParadeindianrepublicdayIntersting Facts 2024OTT INDIA APPOTT India Hindi Newsott India lifestyle NewsRepublic Day 2024Republic Day 2024 Paraderepublic day interesting factsrepublic day unknown facts

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article