नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Rang Panchami 2024: कब मनाई जाएगी राधा-कृष्ण से जुड़ा त्यौहार रंग पंचमी, जानें इसका महत्व

Rang Panchami 2024: हर साल होली के पांच दिन बाद यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी (Rang Panchami 2024) का त्यौहार मनाया जाता है। कई जगहों पर इस त्यौहार का विशेष महत्व माना जाता...
07:39 PM Mar 08, 2024 IST | Juhi Jha

Rang Panchami 2024: हर साल होली के पांच दिन बाद यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी (Rang Panchami 2024) का त्यौहार मनाया जाता है। कई जगहों पर इस त्यौहार का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल रंग पंचमी 30 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। यह त्यौहार मछली पालने वाले समुदाय के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं मथुरा और वृन्दावन के कुछ मंदिरों में रंग पंचमी के साथ ही होली उत्सव का समापन माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है रंग पंचमी शुभ मुहूर्त:-

रंग पंचमी 2024 का शुभ मुहूर्त:-

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 29 मार्च की रात 08 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 30 मार्च की रात 09 बजकर 13 मिनट पर समाप्त हेागा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल रंग पंचमी 30 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन देवताओं के साथ होली खेलने का समय 30 मार्च सुबह 07 बजकर 46 मिनट से लेकर 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

क्या है रंग पंचमी का महत्व:-

रंग पंचमी से जुड़ी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे व पवित्र मन से पूजा अर्चना करता है उसे स्वयं देवी देवता अपना आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते है। रंग पंचमी मुख्य रूप से पृथ्वी, अग्नि, वायु, आकाश व जल को सक्रिय करने के लिए मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी के दिन भगवान कृष्ण और राधा ने साथ होली खेली थी साथ ही कहा जाता है कि देवी देवता भी इस दिन धरती पर आकर गुलाल और रंग खेलते है।

इस दिन गुलाल और अबीर देवताओं को अर्पित करने से कुंडली में लगे सारे दोष दूर हो जाते है। वही एक पौराणिक कथा के अनुसार कहा जाता है कि जब हिरणकश्यप का वध के बाद प्रहलाद को राज्य मिला। तब पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी खुशी में 5 दिन तक होली का उत्सव मनाया गया था और तभी से यह पंरपरा चली आ रही है।

यह भी देखें:- पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के साथ लगाएं जरूर लगाएं ये पौधे

Tags :
30 march 2024 Rang Panchami30 march Rang PanchamiRadha-Krishna festivalRang PanchamiRang Panchami 2024Rang Panchami shubh muhuratRang Panchami significance

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article