Ram Navami 2025: राम नवमी पर ये उपाय करने से बदल जाएगी जिंदगी, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Ram Navami 2025: रामनवमी हिंदू धर्म का एक बहुत ही खास और जरूरी त्योहार है। यह चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है। इस दिन हम भगवान श्रीराम का जन्मदिन मनाते हैं। उनका जन्म अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर हुआ था। हमारी धार्मिक किताबों में लिखा है कि इस दिन कुछ खास काम करने से हमारी जिंदगी की परेशानियां दूर हो जाती हैं और हमें खुशी, शांति और तरक्की मिलती है।
तुलसी के उपाय
सुबह नहाने के बाद तुलसी के पौधे के पास घी का दीया जलाएं। फिर "श्रीराम जय राम जय जय राम" यह नाम बार-बार बोलो। तुलसी माता भगवान विष्णु को बहुत पसंद हैं और भगवान राम भी विष्णु ही हैं। ऐसा करने से बुरी चीजें दूर होती हैं और घर में शांति और खुशी आती है।
श्रीरामचरितमानस का करें पाठ
रामनवमी के दिन श्रीरामचरितमानस या सुंदरकांड पढ़ना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से मन शांत होता है और घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही भगवान राम की दया बनी रहती है।
रामरक्षा स्तोत्र का करें पाठ
रामरक्षा स्तोत्र' भगवान राम का बहुत ही ताकतवर स्तोत्र है। रामनवमी के दिन इसे पढ़ने से आपके ऊपर मुसीबतों का असर नहीं होता। यह आपकी हिफ़ाज़त के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करता है।
घर में जलाएं अखंड ज्योत
राम नवमी ले मौके पर शाम को घर के पूजा स्थान में अखंड दीपक जलाएं और सारे परिवार के साथ मिलकर भगवान राम का भजन-कीर्तन करें। ऐसा करें से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
"श्रीराम" लिखें
रामनवमी के दिन एक कॉपी या कागज पर कम से कम 108 बार "श्रीराम" नाम लिखें। अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं, तो यह एक साधना का रूप ले लेता है। राम नाम लेखन से मन को एकाग्रता मिलती है, विचार शुद्ध होते हैं और मन की शांति प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें:
.