नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ram Navami 2025: इस साल राम जन्मोत्सव होगा बेहद खास, बन रहे हैं कई योग, जाने किस दिन है राम नवमी?

इस बार का राम जन्मोत्सव काफी खास है। दरअसल, इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार राम नवमी कब है।
10:04 AM Mar 27, 2025 IST | Pooja

Ram Navami 2025: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। राम जन्मोत्सव को राम नवमी भी कहा जाता है। यह त्योहार हर साल होता है, लेकिन 2025 का राम जन्मोत्सव काफी खास होगा। जी हां, इस बार राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को है, जिसकी शुरुआत 5 अप्रैल को शाम 7.26 से ही शुरू हो जाएगी।

बता दें कि अयोध्या नगरी में जन्में रामलला के जन्मोत्सव यानी राम नवमी का दिन हिंदू धर्म में बहुत अहम माना गया है। इस दिन प्रभु श्री राम को पालने में झुलाया जाता है, फिर उन्हें उनके पसंदीदा व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

2025 की राम नवमी क्यों है खास?

बता दें कि इस साल की राम नवमी के दिन यानी 6 अप्रैल को बेहद शुभ योग बन रहे हैं। दरअसल, इस दिन रवि पुष्य योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। ऐसे में अगर आप शुभ काम करने के लिए किसी अच्छे दिन की तलाश कर रहे हैं, तो यह दिन बेहद शुभ है। 6 अप्रैल 2025 रविवार यानि राम नवमी का दिन अबूझ मुहूर्त (किसी से पूछने की जरूरत नहीं) माना गया है। इस अवसर पर अयोध्या में राम लला का सूर्य तिलक भी होगा।

राम नवमी पूजन-विधि

राम नवमी की पूजन-विधि मुश्किल नहीं है, लेकिन फिर भी यदि कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए, तो इस दिन पूजा करने से पूर्ण फल मिलता है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठें, फिर साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें और एक लाल कपड़ा बिछाकर भगवान राम की प्रतिमा रखें। फिर भगवान पर गंगाजल चढ़ाएं और फूल अर्पित करें। रामचरितमानस का पाठ करें और भगवान राम की आरती करें। साथ ही जरूरतमंदों को दान भी करें।

ये भी पढ़ें:

Tags :
Ram Navami 2025Ram Navami 2025 Dateram navami pooja vidhiराम नवमीराम नवमी 2025राम नवमी पूजा विधिराम नवमी योग

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article