नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ram Mandir Big Deep:आज 300 फीट ऊंचे दीपक से रोशन होगी अयोध्या नगरी

राजस्थान डिजिटल डेस्क। Ram Mandir Big Deep: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Big Deep) से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो चुके है। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस समारोह...
12:35 PM Jan 19, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान डिजिटल डेस्क। Ram Mandir Big Deep: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Big Deep) से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो चुके है। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस समारोह को खास बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां की जा रही है। वहीं आज प्राण प्रतिष्ठा का चौथा दिन है और राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े विशेष अनुष्ठान किए जा रहे है। बीते दिन यानी कल रामलला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है। वहीं अयोध्या के रामघाट इलाके में राम मंदिर के लिए 300 फीट ऊंचा दीया तैयार किया गया है जो दुनिया को सबसे बड़ा दीया बताया जा रहा है और यह दीया आज शाम को तुलसीबाड़ी में जलाया जाएगा।

 

1008 टन मिट्टी से बनाया गया 300 फीट का दीया

जानकारी के अनुसार अयोध्या के रामघाट इलाके में 300 फीट का एक दीपक तैयार किया गया है। जिसे आज शाम 5 बजे प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इस दिए को अयोध्या के ही संत जगतगुरू परमहंस आचार्य द्वारा तैयार करवाया गया है। इस दिए को रोशन करने में 10000 हजार लीटर तेल का उपयोग होगा। बताया जा रहा है कि 1008 टन मिट्टी के दीपक को बनाने के लिए 108 लोगों की टीम बनाई गई थी। इस दीपक में 21 क्विंटल तेल और सवा क्विंटल बाती का इस्तेमाल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस दीपक को जलाने में करीबन 7 करोड़ का खर्चा आएगा।

दशरथ रखा गया नाम

300 फीट ऊंचे इस दीए का नाम दशरथ रखा गया है। इस दीप का व्यास 28 मीटर है और इसे रामघाट के तुलसीबाड़ी में ही प्रज्जवलित किया जाएगा। मान्यता है कि रामायण काल में भगवान राम अपने परिवार के साथ तुलसीबाड़ी ही पूजा करने के लिए आते थे। सरयू नदी में स्नान करने के बाद वह तुलसीबाड़ी में आकर पूजा किया करते थे इसी वजह से इस घाट का नाम रामघाट पड़ा। स्वामी परमहंस ने दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा दिया है। इस दीपक को प्रज्जवलित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमत्रंण भेजा गया है।

 

दीपक में त्रेता युग की झलक

स्वामी परमहंस के अनुसार इस दिए को शास्त्रों और पुराणों ग्रंथों के अध्ययन करने के बाद बनाया गया है। इसका आकार त्रेता युग में मनुष्यों के आकारों को ध्यान में रखकर किया गया है। त्रेता युग में मनुष्य की लंबाई 21 फुट हुआ करती थी और इस बात का वर्णन पौराणिक ग्रंथों में भी मिलता है। वहीं सतयुग में 32 फुट, द्वापर में 11 फुट और कलयुग में 5 से 6 फुट की लंबाई होती है। वहीं अयोध्या के रामसेवकपुरम में श्रीराम राम के जीवन से जुड़ी 500 से अधिक मूर्तियां तैयार की जा रही है। इन मूर्तियों को राम मंदिर जाने वाले रास्तों और गलियारों में सजाया जाएगा जो राम मंदिर की शोभा को बढ़ाएंगी।

यह भी पढ़े: Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पहले तीन संदिग्ध मिलने के बाद हाई अलर्ट मोड पर अयोध्या, सीएम योगी पहुंचकर परखेंगे तैयारी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनलइंटरनेशनलइलेक्शनबिजनेसस्पोर्ट्सएंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों परहमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
300 फ़ीट ऊंचा दीपकAyodhya Ram Mandirayodhya ram mandir big deepAyodhya Ram Mandir ceremonyayodhya ram mandir inaugurationAyodhya Ram Mandir Inauguration newsdhashrath lamplamp will light in ayodhyapm modi Ramlala Pran Pratishtharam mandir big deepSant Jagatguru Paramhans Acharyaworld largest lampworld largest lamp light todayworld largest lamp prepared in ramghatदशरथ दीपकदुनिया का सबसे बड़ा दीपकराम मंदिर सबसे बड़ा दीपकसंत जगतगुरू परमहंस आचार्य

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article