नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Pradosh Vrat Niyam 2024: रखने जा रहे है प्रदोष व्रत, तो जानें इससे जुड़े कुछ नियम

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat Niyam 2024: प्रदोष का अर्थ (Pradosh Vrat Niyam 2024) दिन का अवसान और रात्रि का आगमन यानी संध्याकाल होता है। सनातन धर्म में प्रदोष  का खास महत्व बताया गया है। हर महीने की कृष्ण पक्ष और...
11:59 AM Jan 08, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat Niyam 2024: प्रदोष का अर्थ (Pradosh Vrat Niyam 2024) दिन का अवसान और रात्रि का आगमन यानी संध्याकाल होता है। सनातन धर्म में प्रदोष  का खास महत्व बताया गया है। हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है यानी हर माह में दो प्रदोष व्रत आते हैं। प्रत्येक प्रदोष व्रत का नाम सप्ताह के दिन के अनुसार होता है। इस साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत पौष माह में 9 जनवरी को रखा जाएगा। 9 जनवरी के दिन मंगलवार होने की वजह से इस प्रदोष को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस व्रत को करने से जीवन में सुख शांति और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी साल का पहला प्रदोष व्रत रखने जा रहे है तो ऐसे में आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। तो आइए जानते है प्रदोष व्रत के दिन क्या करें और क्या न करें।

प्रदोष ​व्रत तिथि और शुभ मुहूर्त

साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat Niyam 2024) 9 जनवरी के दिन रखा जाएगा। मान्यता है कि भौम प्रदोष के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सभी रोगों से छुटकारा मिलता है। वहीं प्रदोष व्रत 8 जनवरी 2024 को रात 11 बजकर 58 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 9 जनवरी 2024 को रात 10 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। सा​थ ही इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

 

प्रदोष व्रत के दिन इन बातों का रखे ध्यान (Pradosh Vrat Niyam 2024):- 

भोलेनाथ संग मां पार्वती की पूजा

प्रदोष व्रत के दिन प्रात: जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नान करें। स्नान के बाद भगवान शिव की उपासना करे। पूजा करते समय शिवलिंग पर गंगाजल और कच्चे दूध से जलाभिषेक करे और इसके बाद बेलपत्र,धतूरा,सफेद फूल इत्यादि जरूर चढ़ाए। भगवान शिव के साथ मां पार्वती की भी पूजा अवश्य करे। ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते है। इस बात का खास ध्यान रखें कि पूजा के दौरान शिवलिंग पर तुलसी दल, नारियल का जल और कुमकुम ना चढ़ाए। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करना ना भूले।

तामसिक भोजन

प्रदोष के दिन (Pradosh Vrat Niyam 2024) व्यक्ति को तामसिक भोजन जैसे लहसुन,प्याज,शराब,मांस, मछली आदि सब से परहेज करना चाहिए। अगर आप प्रदोष व्रत करने जा रहे है तो इस बात का विशेष ध्यान रखे कि इस दिन घर के अन्य सदस्यों के लिए भी तामसिक भोजन ना बनाएं। माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन तामसिक भोजन करने से भोलेनाथ क्रोधित हो जाते है और साधक को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अपशब्द और व्यवहार

प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी अपने शब्दों,व्यवहार से किसी भी व्यक्ति का अपमान ना करे और ना ही किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग करे। वहीं इस दिन काले रंग के वस्त्र ना पहने और मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक भाव ना आने दे। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की आराधना और मन से स्मरण करें।

यह भी पढ़े : Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या के दिन रखें ​इन बातों का खास ध्यान

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
9 JANUARY 20249 January Pradosh Vrat9 जनवरी 2024 प्रदोष व्रत9 जनवरी प्रदोष व्रतbhom pradosh vratbhom pradosh vrat kathaPradosh VratPradosh Vrat 2024Pradosh Vrat Niyam 2024when is Pradosh Vratकब मनाया जाएगा प्रदोष व्रतकब है प्रदोष व्रतक्या है ​प्रदोष व्रत नियमजनवरी भौम प्रदोष व्रतधर्मधर्म खबरप्रदोष व्रतप्रदोष व्रत का महत्वप्रदोष ​व्रत तिथिप्रदोष ​व्रत तिथि और शुभ मुहूर्तप्रदोष व्रत नियमप्रदोष व्रत पूजा विधिप्रदोष ​व्रत शुभ मुहूर्तप्रदोष से जुड़े नियमभगवान शिवभगवान शिव की पूजाभौम प्रदोष व्रतभौम प्रदोष व्रत 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article