नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Pradosh Vrat 2024: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: माघ माह की शुरूआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत  (Pradosh Vrat 2024) का खास महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की...
06:40 PM Jan 29, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: माघ माह की शुरूआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत  (Pradosh Vrat 2024) का खास महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार माघ के कृष्ण पक्ष की त्रेयादशी तिथि 7 फरवरी 2024, बुधवार के दिन पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है और जो साधक सच्चे मन से उनकी साधना और पूजा पाठ करता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए आज हम आपको बताएंगे क्या है प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि :-

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त :-

पंचांग के अनुसार माघ महीने की कृष्ण पक्ष की तिथि की शुरूआत 7 फरवरी को दोपहर में 02 बजकर 02 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 8 फरवरी को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। प्रदोष के दिन भोलेनाथ की शाम के समय पूजा करने का विधान है। प्रदोष व्रत के दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त 7 फरवरी की शाम को 06 बजकर 05 मिनट से लेकर रात के 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इस बीच में साधक विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा कर सकता है।

पूजा विधि :-

प्रदोष के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करे और साफ वस्त्र धारण करे। इसके बाद भगवान शिव का स्मरण कर भगवान के समक्ष व्रत करने का संकल्प करे। पूरे दिन भगवान शिव की आराधना, मंत्रों का जाप और स्मरण करें और शाम के समय पूजा के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा करे। सर्वप्रथम पूजा के लिए दही, दूध, घी, शहद और गंगाजल का एक मिश्रण तैयार करे और इस मिश्रण से शिवलिंग का जलाभिषेक करे। इसके पश्चात भगवान शिव को धतुरा, भांग, सफेद फूल और बेलपत्र आदि चीजें अर्पित करे । इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करे और प्रसाद का भोग लगाए। पूजा के अंत में आरती करे। आरती के बाद घर के सदस्यों को भोग का प्रसाद दे।

प्रदोष व्रत का महत्व :-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष का व्रत सभी व्रतों में प्रमुख माना गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है और विधि विधान से भगवान की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। जो व्यक्ति प्रदोष के दिन व्रत रखता है उस पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Banke Bihari Mandir: क्यों लगाया जाता है बांके बिहारी मंदिर में बार-बार पर्दा ? जानें इसके पीछे का रहस्य

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
07 febuary 202407 febuary Pradosh Vratauspicious time and method of worshipfebruary 2024kab hai Pradosh VratPradoshPradosh 2024Pradosh febuary 2024Pradosh kab haiPradosh VratPradosh Vrat 2024Pradosh Vrat shubh muhurtShubh Muhuratworshipप्रदोष व्रतप्रदोष व्रत 2024प्रदोष ​व्रत शुभ मुहूर्तफरवरी 2024शुभ मुहूर्तशुभ समय और पूजा विधि

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article