नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत के दिन राशि के अनुसार शिव भगवान को चढ़ाएं ये चीजें

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: माघ माह का दूसरा प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) कल यानी 21 फरवरी 2024 , बुधवार के दिन रखा जाएगा। बुधवार के दिन पड़ने की वजह से इस प्रदोष को बुध प्रदोष व्रत कहा...
04:33 PM Feb 20, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: माघ माह का दूसरा प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) कल यानी 21 फरवरी 2024 , बुधवार के दिन रखा जाएगा। बुधवार के दिन पड़ने की वजह से इस प्रदोष को बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है। साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते है जिसमें हर माह में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखे जाते है। प्रदोष व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित होता है।

माना जाता है कि भक्तों की थोड़ी सी मेहनत द्वारा सभी देवों में से भोलेनाथ को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। इस दिन विधि विधान के साथ ​शिव भगवान की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो लोग अपनी कुंडली में लगे दोषों और ग्रह दोष के प्रभाव से मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानी झेल रहे है उन लोगों को बुध प्रदोष के दिन अपने राशि के अनुसार भगवान शिव पर चीजें अर्पित और उपाय करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है।

राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें:-

 

मेष राशि: बुध प्रदोष के दिन मेष राशि के लोगों को शिवलिंग पर लाल चंदन लगाकर जल से अभिषेक करना चाहिए और साथ ही मां पार्वती को लाल फूल अर्पित करना चाहिए। इस दिन पीपल पेड़ की 9 बार परिक्रमा करें।

वृषभ राशि: बुध प्रदोष के दिन वृषभ राशि के लोग भगवान शिव पर जनेऊ, दूध और सफेद ​चंदन अर्पित करें। इसके ​साथ ही इस दिन जल में तिल मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें।

मिथुन राशि: बुध प्रदोष व्रत के दिन मिथुन राशि के लोगों को बेलपत्र और दूर्वा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आरोग्य जीवन मिलता है।

कर्क राशि : कर्क राशि वाले लोग प्रदोष व्रत के दिन ​भगवान शिव को अबीर और खीर अर्पित करें।

सिंह राशि : सिंह राशि के लोग प्रदोष के दिन भगवान शिव को गुड़ का भोग लगाए।

कन्या राशि : कन्या राशि के लोग प्रदोष व्रत के दिन गन्ने के रस से शिव जी का रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से गृह क्लेश दूर हो जाते है।

तुला राशि : तुला राशि के लोग प्रदोष के दिन भगवान शिव पर दही, शहद, दूध, गंगाजल ओर सफेद चंदन आदि चीजें अर्पित करनी चाहिए।

 

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोग प्रदोष के दिन मां पार्वती और शिव जी पर लाल रंग की मौली या कलावा 7 बार लपेटें। ऐसा करने ​अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनते है।

धनु राशि : धनु राशि के लोग प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा केसर मिला कर जलाभिषेक करें।

मकर राशि: मकर राशि के लोग प्रदोष व्रत के दिन नीले फूल, शमी पत्ता, बेलपत्र आदि चीजों को अर्पित करें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के लोग प्रदोष के दिन ओम हौम ओम जूं स: मंत्र का उच्चाण करे ओर साथ ही भगवान शिव को भांग और उड़द की मिठाई का भोग लगाए।

मीन राशि: मीन राशि वाले लोग प्रदोष के दिन भगवान शिव को नागकेसर अर्पित करना चाहिए और साथ ही नम: शिवाय गुरू देवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन राशियों के अनुसार करें दान, जीवन में मिलेगी सफलता

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
21 FEBRUARY21 FEBRUARY PRADOSH VRAT21 फरवरी 2024 बुध प्रदोष व्रतkab hai Pradosh VratOffer these things to lod shivOffer these things to Lord Shiva according to zodiac signPradosh VratPradosh Vrat 2024Pradosh Vrat shubh muhurtप्रदोष व्रतबुध प्रदोष व्रत

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article