नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Phulera Dooj 2024: मांगलिक कार्यो के लिए बेहद शुभ है मार्च की सिर्फ ये एक तारीख

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Phulera Dooj 2024: हिंदू धर्म में हर पर्व (Phulera Dooj 2024) का अपना एक महत्व है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फूलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा। जो इस साल...
04:04 PM Feb 22, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Phulera Dooj 2024: हिंदू धर्म में हर पर्व (Phulera Dooj 2024) का अपना एक महत्व है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फूलेरा दूज का पर्व मनाया जाएगा। जो इस साल में फूलेरा दूज 11 मार्च को मनाई जा रही है।। इस दिन से ही कृष्ण की नगरी में यानी मथुरा और वृंदावन में होली की शुरूआत हो जाती है।

 

फूलेरा दूज होली के पर्व जैसा ही होता है। धार्मिक मान्यताओं में फुलेरा दूज का दिन बेहद शुभ माना जाता है। फुलेरा दूज का दिन अबूझ मुहूर्त का माना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य के लिए अलग से शुभ मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस दिन बिना किसी मुहूर्त के ​ही शादी, नामकरण, नया कारोबार और कोई भी शुभ कार्य की शुरूआत की जा सकती है। तो आइए जानते है फुलेदा दूज का क्या है महत्व :-

कब मनाया जाएगा फूलेरा दूज:-

 

पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज का पर्व मथुरा और वृंदावन में बड़े ही धूमधान के साथ मनाया जाता है। इस साल फूलेरा दूज जिसे फुलेरिया दूज भी कहा जाता है। शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च की सुबह 10 बजकर 44 मिनट से शुरू होकी अगले दिन यानी 12 मार्च की सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। इस वजह से फुलेरा दूज 11 मार्च,सोमवार के दिन मनाया जाएगा। फुलेरा दूज के दिन कई शुभ योग भी बन रहे है जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग शामिल है।

फुलेरा दूज का महत्व:-

पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ में फूलों की होली खेली थी। इस वजह से इस दिन को फुलेरा कहा जाता हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को माखन-मिश्री का विशेष रूप से भोग लगाया जाता है। भक्त इस दिन वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में फूलों से होली खेलते है। इस दिन का महत्व होली के समान ही माना जाता है।

 

 

बस इस दिन एक अंतर यही है कि होली के दिन रंगों से होली की खेली जाती है और फुलेरा दूज के दिन फूलों से होली खेली जाती है। माना जाता है कि कई तरह के दोषों से मुक्ति पाने के लिए ये दिन काफी शुभ रहता है। इस दिन शादी,नया व्यापार व मांगलिक कार्य किए जाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन श्रृंगार की वस्तुएं दान करने से व्यक्ति को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2024 Upay: माघ पूर्णिमा पर काले तिल का यह उपाय पितृ दोष से दिलाएगा मुक्ति

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
11 march 2024 Phulera Dooj11 march Phulera Doojkab hai Phulera Doojkrishna puja holikyu manai jati hai Phulera DoojPhulera Dooj 2024Phulera Dooj shubh muhuratPhulera Dooj significancewhen know auspicious and time and significance in marchकब मनाया जाएगा फूलेरा दूजफुलेरा दूज का महत्व

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article