नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Meen Malmas 2024 Upay: मीन मलमास आज से शुरू, इस एक महीने जरूर करें ये कार्य

Meen Malmas 2024 Upay: मीन मलमास जिसे खरमास (Meen Malmas 2024 Upay) के नाम से भी जाना जाता है आज, 14 मार्च से शुरू हो गई है। अब इस एक महीनें में कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं होंगे।...
12:35 PM Mar 14, 2024 IST | Juhi Jha

Meen Malmas 2024 Upay: मीन मलमास जिसे खरमास (Meen Malmas 2024 Upay) के नाम से भी जाना जाता है आज, 14 मार्च से शुरू हो गई है। अब इस एक महीनें में कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं होंगे। खरमास में खर का अर्थ दुष्ट और मास का अर्थ माह से होता है। हिंदू धर्म में खरमास के महीने को शुभ नहीं माना जाता लेकिन शास्त्रों में खरमास का खास महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि जब सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते है तो उस दिन से मीन मलमास यानी खरमास शुरू हो जाता हैं। साल में दो मलमास लगता है। मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की गति धीमी हो जाती है। कहा जाता है कि इस दौरान पूजा पाठ और भगवान ​विष्णु की विशेष आराधना करने से पुण्य और लाभ मिलता है।

कब से कब तक है खरमास 2024 :-

इस साल खरमास (Kharmas 2024 Date) 14 मार्च 2024 से शुरू हो रहा है। इस साल सूर्यदेव आज, 14 मार्च के दिन दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद से खरमास की शुरू हो जाएगा। वहीं इसका समापन 13 अप्रैल 2024 को होगा।

खरमास में जरूर करें ये कार्य:-

इस साल का खरमास बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस एक माह में होलाष्टक,चंद्र ग्रहण, होली, चैत्र नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व भी पड़ रहे है। दरअसल खरमास के दौरान पूजा पाठ,भजन कीर्तन करना बेहद शुभ माना जाता है। देवी देवताओं के पूजा के लिए खरमास का महीना सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस एक माह में कुछ विशेष कार्य करना व्यक्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

1. खरमास के दौरान पूरे एक माह तक सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि जल हमेशा तांबे के पात्र से ही चढ़ाए और जल चढ़ाते समय उसमें सिंदूर, लाल फूल और अक्षत जरूर डाले। इससे सूर्यदेव शीघ्र प्रसन्न होते है और साधक पर अपनी कृपा बनाए रखते है।

2. खरमास के दौरान गौ सेवा करें अर्थात गाय और ब्राह्मण की सेवा सत्कार करें।

3. खरमास के दौरान रोजाना श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

4. खरमास में एक माह तक रोजाना विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ का जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

5. खरमास में अन्न दान करने से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद ​मिलता है।

6. अगर आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते है तो खरमास के दौरान श्रीहरि और तुलसी की पूजा करें। पूजा के बाद तुलसी की मिट्टी को तिलक करें। माना जाता है कि तुलसी के मिट्टी को तिलक लगाने से धन और सुख समृद्धि में वृद्धि होती हैं।

यह भी पढ़े:- AMIT SHAH INTERVIEW ON CAA : कभी वापस नहीं लिया जाएगा सीएए कानून…Citizenship Amendment Act पर बोले अमित शाह

Tags :
14 march 2024 Kharmas14 march Kharmaschant these mantrado these upay on Meen MalmaskharmasKharmas 2024Kharmas 2024 DateKharmas 2024 Date and timeknow what to do in kharmasLord vishnuMeen Malmas 2024 UpaySuryadev puja vidhiखरमास

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article