नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Masik Krishna Janmashtami 2024: इस दिन मनाई जाएगी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Masik Krishna Janmashtami 2024: फाल्गुन माह का धार्मिक, वैज्ञानिक (Masik Krishna Janmashtami 2024) और प्राकृतिक रूप से विशेष महत्व माना जाता है। इस माह में भगवान कृष्ण के तीन रूपों की पूजा की जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं...
10:02 AM Feb 26, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Masik Krishna Janmashtami 2024: फाल्गुन माह का धार्मिक, वैज्ञानिक (Masik Krishna Janmashtami 2024) और प्राकृतिक रूप से विशेष महत्व माना जाता है। इस माह में भगवान कृष्ण के तीन रूपों की पूजा की जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसी वजह से हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक जन्माष्टमी मनाई जाती है। कहा जाता है कि जो भी साधक सच्चे व पवित्र मन से भगवान कृष्ण की आराधना करता है उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते है मासिक कृष्ण जनाष्टमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त :—

शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त:-

फाल्गुन माह की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का प्रांरभ 03 मार्च की सुबह 08 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 04 मार्च की सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा। उदयातिथि की वजह से इस साल फाल्गुन माह की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 3 मार्च 2024 को मनाई जा रही है। वहीं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी मान्यता है कि ​इस दिन पवित्र तन और मन से पूजा और व्रत करने से साधक के सभी पापों का नाश होता है।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि:-

सर्वप्रथम मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा के स्थान पर एक छोटी चौकी लगाए और उस पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान कृष्ण की प्रतिमा रखें। इसके बाद मूर्ति को स्नान कराने के लिए एक पात्र रखें उसमें भगवान की मूर्ति रख दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल के मिश्रण से तैयार पंचामृत से तैयार कर भगवान की मूर्ति का ​अभिषेक करें। फिर भगवान के समक्ष धूप और दीप जलाएं और उन्हें साफ कपड़े से पोछकर वस्त्र पहनाएं और उनका मोर मुकुट, चंदन, बाँसुरी, वैजयंती माला से श्रृंगार करें।

इसके बाद श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर रोली और चंदन से​ तिलक कर अक्षत चढ़ाए। फिर फूल अर्पित करें। इसके बाद भगवान को मेवा,पंजीरी, माखन मिश्री या अन्य पकवान का भोग लगाए और उनके मंत्रों का जाप करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा में तुलसी दल को अवश्य शामिल करें। इसके बाद भगवान की आरती करें और उनसे क्षमा याचना कर पूजा संपन्न करें।

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप:-

1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

2. ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नमः

3. ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे।
सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।

4. कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः

यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2024: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन इन विशेष चीजों का करें दान, मिलेगी सफलता

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
03 march 202403 march 2024 Masik Krishna Janmashtamichant these mantrakab hai Masik Krishna Janmashtami 2024know Masik Krishna Janmashtami puja vidhiknow Masik Krishna Janmashtami shubh muhuratkyu manai jati hai Masik Krishna Janmashtamilord KrishnaMasik Krishna Janmashtami 2024Masik Krishna Janmashtami mantraphalguna Masik Krishna Janmashtami

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article