नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Masik Durgashtami 2024: दुर्गाष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024)का दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दिन मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी...
06:31 PM Jan 12, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2024)का दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दिन मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस बार पौष माह में मासिक दुर्गाष्टमी 18 जनवरी को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने से साधक को सुखमय जीवन की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलता है। दुर्गाष्टमी के दिन कुछ कार्यो को करने की मनाही होती है। जिनको से मां दुर्गा क्रोधित हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कार्यो के बारे में बताने जा रहे जिन्हें दुर्गाष्टमी के दिन नहीं करना चाहिए। आइए जानते है इन कार्यो के बारे में :-

मासिक दुर्गाष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त:-

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल पहली मासिक दुर्गाष्टमी पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 जनवरी दिन गुरुवार को पड़ रही है। वहीं मासिक दुर्गाष्टमी की तिथि 17 जनवरी को बुधवार की रात 10 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 18 जनवरी की रात 8 बजकर 44 मिनट समाप्त होगा। इस वजह से इस माह दुर्गाष्टमी का व्रत 18 जनवरी को रखा जाएगा।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन न करें ये काम:- 

1. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन तुलसी के पास अंधेरा ना होने दे। इसके लिए आप तुलसी के चौखट पर शाम के समय देशी घी का दीपक जला कर रखे। ऐसा करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है।

2. दुर्गाष्टमी के दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन ना करे। इस दिन मांस, मछली, सिगरेट, गुटखा, शराब आदि चीजों से दूर रहे। इस दिन सिर्फ फलाहार और सात्विक भोजन ही ग्रहण करे।

 

 

3. दुर्गाष्टमी के दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान ना करे। अगर आप इस दिन व्रत कर रहे है तो भूलकर भी अपने शब्दों से दूसरे व्यक्ति का अपमान,अभद्र व्यवहार, लड़ाई—झगड़ा या फिर गाली का प्रयोग ना करे और किसी से झूठ न बोलें। ऐसा करने से आपके जीवन मे कंगाली आ सकती है।

4. यदि आप दुर्गाष्टमी का व्रत और पूजा कर रहे है तो इस दिन बार बार पानी ना पिएं।

5. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन भूलकर भी काले और नीले रंग के वस्त्र ना पहने। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन आप लाल या फिर पीले रंग के वस्त्र धारण कर सकती है।

दुर्गा अष्टमी व्रत पूजा विधि:- 

मासिक दुर्गाष्टमी की सुबह उठकर स्नान करके मां के समक्ष व्रत का संकल्प करें। इसके बाद एक लकड़ी का चौकी ले और उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करे। फिर मां के समक्ष देसी घी का दीया जलाएं और मां को लाल फूल अर्पित करे। इसके बाद मां दुर्गा के मंत्रों का जाप और पाठ अवश्य करें। फिर मां को हलवा, खीर पूरी और चने का भोग लगाएं और आरती से पूजा का समापन करे। पूजा करने के बाद प्रसाद घर के सदस्यों में बांट कर खुद भी ग्रहण करे।

यह भी पढ़े : Magnetic Hill Ladakh: जानें कहां हैं गाड़ियों को ऊपर खींचने वाला रहस्यमयी पहाड़!

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
18 January Durgashtami18 January Durgashtami 202418 जनवरी दुर्गाष्टमी18 जनवरी दुर्गाष्टमी 2024AUSPICIOUS TIMEdo not do this mistakesDurgashtamiDurgashtami 2024January DurgashtamimistakesOtt India DharmbhaktiOTT India Hindi Newsकब है मासिक दुर्गाष्टमीक्या है शुभ मुहूर्तदुर्गाष्टमी 2024दुर्गाष्टमी पर न करे यह कामशुभ मुहूर्त

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article