नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन लोग करते हैं पितृ तर्पण, जानें तिथि और महत्व

हर अमावस्या की तरह मार्गशीर्ष अमावस्या पर भी पितृ पूजा की जाती है। हालांकि, इस दिन की गई धार्मिक गतिविधियां अत्यधिक शुभ मानी जाती हैं।
11:26 AM Nov 20, 2024 IST | Preeti Mishra

Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या का हिन्दू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष में मार्गशीर्ष अमावस्या आती है। इसे अगहन अमावस्या (Margashirsha Amavasya 2024) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग अपने पितरों की शांति के लिए पितृ तर्पण, स्नान और दान करते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।

कब है इस वर्ष मार्गशीर्ष अमावस्या?

इस वर्ष मार्गशीर्ष अमावस्या दिसम्बर 1, रविवार को मनाया जाएगा। वैसे तो मार्गशीर्ष अमावस्या की शुरुआत 30 नवंबर को दिन में 11 बज कर 59 मिनट पर ही हो जा रहा है। इसकी समाप्ति अगले दिन 1 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 20 मिनट पर हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसम्बर को मनाई जाएगी।

मार्गशीर्ष अमावस्या प्रारम्भ - 11:59, नवम्बर 30
मार्गशीर्ष अमावस्या समाप्त - 13:20, दिसम्बर 01

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व

हर अमावस्या की तरह मार्गशीर्ष अमावस्या पर भी पितृ पूजा की जाती है। हालांकि, इस दिन की गई धार्मिक गतिविधियां अत्यधिक शुभ मानी जाती हैं। तिल तर्पण और पिंड दान से पूर्वजों को अगले जीवन में मुक्ति और शांति प्राप्त करने में मदद मिलती है। साथ ही मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं और भक्तों के जीवन में शांति और समृद्धि आती है।

मार्गशीर्ष अमावस्या व्रत पूजा विधि

मार्गशीर्ष अमावस्या को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन की गई पितृ पूजा उपवास करने वाले व्यक्ति और उसके पूर्वजों दोनों को उदार फल प्रदान करती है। इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को निम्नलिखित व्रत पूजा विधि का पालन करना चाहिए:

यह भी पढ़ें: Budhwaar Ke Upay: बुधवार के दिन कर लें ये छोटा सा काम, दूर होगी आर्थिक तंगी

Tags :
Margashirsha Amavasya 2024Margashirsha Amavasya 2024 DateMargashirsha Amavasya Pitru TarpanMargashirsha Amavasya Significanceदानपितृ पूजामार्गशीर्ष अमावस्यामार्गशीर्ष अमावस्या 2024 तिथिमार्गशीर्ष अमावस्या का महत्वमार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितृ तर्पण

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article