नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति के दिन अपनाएं ये अचूक उपाय, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)।Makar Sankanti Upay : हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti Upay) को प्रमुख त्यौहार माना जाता है। यह त्यौहार सूर्य देव को स​मर्पित होता है और इस दिन सूर्य भगवान की विधि विधान के साथ पूजा की जाती...
04:15 PM Jan 06, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)।Makar Sankanti Upay : हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti Upay) को प्रमुख त्यौहार माना जाता है। यह त्यौहार सूर्य देव को स​मर्पित होता है और इस दिन सूर्य भगवान की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। इस साल मकर संक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति का त्यौहार वसंत ऋतु के आरंभ और नई फसलों की कटाई का भी प्रतीक माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन से सभी धार्मिक और शुभ कार्यो की शुरूआत हो जाती है। इस दिन गंगा स्नान और दान करना काफी शुभ माना जाता है। हिंदू शास्त्र में भी मकर संक्रांति पर कुछ ऐसे उपायों के बारें में बताया गया है जिसे करने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। तो आइए जानते है मकर संक्रांति के दिन के उपाय :—

14 सुहाग सामग्री

मकर संक्रांति (Makar Sankranti Upay) के दिन विवाहित महिलाएं हल्दी और कुमकुम की रस्में निभाती है। इस रस्म में सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए एक दूसरे को हल्दी और कुमकुम लगाती है और 14 तरह के सुहाग की सामग्री जिसमें काजल, मेहंदी, सिंदूर, रबड़, कांच इत्यादि चीजें सुहागनों को दान करती है। इस रस्म को लेकर मान्यता है कि ऐसा करने से पति की आयु लंबी होती है।

मकर संक्रांति पर करें ये दान

वैसे तो दान करना हमेशा से ही पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti Upay) के अवसर पर दान का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन काला तिल,कंबल,मिठाई, चावल,मूंग की दाल की खिचड़ी,उड़द की दाल ,गुड़ और मूंगफली का दान करना बहुत लाभदायक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से शनि, राहु-केतु, सूर्य की कृपा मिलती है और व्यक्ति के जीवन में आर्थिक​ स्थिति भी मजबूत होती है।

 

हवन से होगा लाभ

मकर संक्रांति के दिन घर में हवन करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन आम की लकड़ी से ही हवन करना चाहिए। हवन करते समय काले तिल को डालते हुए 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है और सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

मकर संक्रांति के दिन घर लाए ये चीजें

मकर संक्रांति के शुभ दिन पर घर में कुछ चीजों को लाना काफी अच्छा माना जाता है। मकर संक्रांति के ​दिन घर में सुहाग सामग्री, तिल,तुलसी, तांबा और झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है और व्यापार में आर्थि​क लाभ मिलता है।

ऐसे करें स्नान

धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti Upay) के दिन सूर्य भगवान शनि देव के घर आए थे। सूर्योदय से पहले पानी में तिल डालकर स्नान करने से शनि देव प्रसन्न होते है और व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्यफलों की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त इस दिन सूर्य देव की पूजा करना भी श्रेष्ठ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को पानी में लाल चंदन,काला तिल, लाल फूल और गुड़ डालकर अर्घ्य देना चाहिए।

यह भी पढ़े : Brahma Muhurta Tips: ब्रह्म मुहूर्त में किन कार्यो करने से मिलती है सफलता

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
15 January Makar SankrantiAasthaDharm NewsDharmaImportanceLord vishnuMakar SankrantiMakar Sankranti 2024Makar Sankranti remediesMakar Sankranti tricksMakar Sankranti UpayOTT India Hindi Newsott India lifestyle NewsvratWhat is the history of Makar Sankrantiwhy is Makar Sankranti celebratedWORSHIP OF LORD VISHNUक्या है मकर संक्रांति का इतिहासक्यों मनाया जाता है मकर संक्रांतिमकर संक्रांति अचूक उपायमकर संक्रांति के उपायमकर संक्रांति के टोटकेवसंत ऋतुसूर्य देव

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article