नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Makar Sankranti 2024: काले तिल के इन उपायों से किस्मत देने लगेगी साथ

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Makar Sankranti 2024: पूरे देश में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। हर साल सूर्य के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाती...
11:55 AM Jan 12, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Makar Sankranti 2024: पूरे देश में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। हर साल सूर्य के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाती है और इस साल 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। साल में 12 संक्रांति आती है लेकिन पौष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली मकर संक्रांति को शास्त्रों द्वारा भी अन्य सभी संक्रांतियों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देना और विष्णु भगवान की पूजा और मंत्रों का जाप करना व्यक्ति के लिए लाभदायक बताया गया है। इस दिन स्नान,दान के साथ ही गुड़,खिचड़ी और तिल का भी विशेष महत्व होता है। तो वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी इस ​दिन​ तिल के कुछ विशेष उपाय बताए गए है जिन्हें करने से व्यक्ति अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। तो आइए जानते है तिल से जुड़े कुछ उपाय :—

कर्ज से मुक्ति के लिए तिल उपाय :-

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) के दिन सूर्य भगवान को एक लोटे में गंगाजल लेकर उसमें लाल फूल, लाल चन्दन, काला तिल आदि डालकर 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा एक मुट्ठी काले तिल को काले कपड़े में बांध कर पीपल के पेड़ के आसपास की जगह पर गाढ़ दे। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

 

पितरों की शांति के लिए तिल उपाय:-

मकर संक्रांति के दिन स्नान (Makar Sankranti 2024) और दान करना काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन पितरों के नाम से दान करने से पितर प्रसन्न होते है। वहीं आप इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें और अपने पितरों के निमित्त काले तिल का दान करें या फिर किसी ​बहती जलधारा में काला तिल अर्पित कर दे। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

धन लाभ के लिए तिल उपाय:-

अगर आप आर्थिक वृद्धि चाहते है तो मकर संक्रांति के दिन  (Makar Sankranti 2024) काले तिल को लाल कपड़े में डालकर कलावे से बांध से दे। फिर उस पोटली को ​अपने घर की तिजोरी या फिर पैसे रखने के स्थान पर रख दे। मान्यता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या समाप्त हो जाती है और धन लाभ होने लगेगा।

यह भी पढ़े : Masik Durgashtami 2024: कब है साल की पहली दुर्गाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
​ तिल उपाय15 january 2024 Makar Sankranti15 January Makar SankrantiBlack Sesame TotkeBlack Sesame Tricksdonate on makar sankrantikale til totkeMakar Sankranti 2024Makar Sankranti RemedyMakar Sankranti TipsOTT INDIA APPOtt India DharmbhaktiOTT India Hindi Newsott India lifestyle NewsOTT INDIA NEWSSesame Tricks​कब है मकर संक्रांतिकाले तिल टोटकेक्या है काले तिल उपायतिल टोटकेमकर संक्रांति उपायमकर संक्रांति टोटकेसूर्य देव

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article