नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Makar Sankanti 2024: मकर संक्रांति  (Makar Sankanti 2024) का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन सूर्य देव की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। बता दें कि सूर्य देव का एक...
02:23 PM Jan 07, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Makar Sankanti 2024: मकर संक्रांति  (Makar Sankanti 2024) का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन सूर्य देव की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। बता दें कि सूर्य देव का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। इस साल मकर संक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान-दान का भी विशेष महत्व है। ज्योषि शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते है जिसका प्रभाव राशियों सहित पूरे वातावरण पर पड़ता है। ऐसे में इस दिन कुछ कार्यो को करने की मनाही होती है जिसे करना काफी अशुभ माना जाता है। इन कार्यो को करने से सूर्य देव रूष्ट हो सकते है। तो आइए जानते है मकर संक्रांति के दिन कौनसे कार्य नहीं करने चाहिए।

खाली हाथ न जाने दें

मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य का खास महत्व है। इस दिन किसी भी वस्तुओं का दान करना काफी शुभ और फलदायी माना जाता है। ऐसे में यदि मकर संक्रांति के दिन आपके घर पर कोई भिखारी,साधु,असहाय व्यक्ति या कोई बुजुर्ग आता है तो उसे घर से खाली हाथ ना जाने दे। आप अपनी क्षमता और इच्छानुसार उसे कुछ ना कुछ दान देकर ही विदा करें। बता दें कि मकर संक्रांति (Makar Sankanti 2024) पर तिल से बना कोई भी सामान दान करना काफी लाभदायक माना जाता है।

स्नान से पहले कुछ ना खाए

मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। गंगा स्नान से जुड़ी मान्यता है कि मकर संक्रांति (Makar Sankanti 2024) पर गंगा स्नान करने से व्यक्ति को अपने समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है।इस दिन की शुरुआत नदी में स्नान करने से ही करनी चाहिए और इस बात का खास ध्यान रखें कि स्नान और दान करने बाद ही अन्न ग्रहण करें। अगर आपके घर के आस पास नदी ना हो तो घर पर पानी में गंगाजल ​और थोड़ा सा काला तिल मिलाकर स्नान करे और स्नान व सूर्य देव की पूजा करने बाद ही भोजन ग्रहण करे।

तामसिक भोजन का सेवन

मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन ऐसे भोजन करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इस दिन मांस मदिरा, सिगरेट, गुटका और लहसुन—प्याज का सेवन करना वर्जित माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सिर्फ सिफ्र सात्विक भोजन करना चाहिए। सर्वप्रथम भगवान को सात्विक भोजन का भोग लगाएं और इसके बाद स्वयं ग्रहण करें।

 

 

गलत भाषा का प्रयोग

मकर संक्रांति के दिन किसी भी प्रकार की अभद्र यानी गलत भाषा का प्रयोग ना करें। ना ही इस दिन किसी दूसरे व्यक्ति से लड़ाई-झगड़ा, गाली, गुस्सा और निंदा नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि गलती से भी अपने शब्दों से दूसरे व्यक्ति का अपमान ना करें। साथ ही मन में गलत और नकारात्मक विचार ना आने दें।

पेड़ों का कटाई

मकर संक्रांति (Makar Sankanti 2024) के दिन पेड़ों की कटाई और छटाई नहीं करना चाहिए। इस दिन पेड़ों की कटाई और छटाई का कार्य करना अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन तुलसी की पत्तियों को तोड़ने की भी मनाही होती है। यदि आप ऐसा करते है तो आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती है।

यह भी पढ़े : Saphala Ekadashi: एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
15 january 2024 Makar Sankranti15 January Makar Sankranti15 जनवरी मकर संक्रांतिAASTHA DHARM NEWSDharmado not do these mistakes on Makar Sankranti 2024HISTORY OF MAKAR SANKRANTIMakar SankrantiMakar Sankranti 2024Makar Sankranti remediesmistakes on Makar SankrantiOTT India Hindi Newsott India lifestyle Newsआस्था धर्म समाचारधर्ममकर संक्रांतिमकर संक्रांति 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article