नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर इन चीजों को लाने से घर में आएगी सुख समृद्धि, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

हिन्दू धर्म में बहुत से व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, इन्ही में से एक है, महाशिवरात्रि का पर्व।
06:27 AM Feb 16, 2025 IST | Jyoti Patel
Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: हिन्दू धर्म में बहुत से व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, इन्ही में से एक है, महाशिवरात्रि यह हिन्दू धर्म में बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान् शिव की पूजा-अर्चन की जाती है। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि से पहले आपको साफ़-सफाई करनी चाहिए, ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। इस दिन पूजा के दौरान पूजा स्थल पर रुद्राक्ष, बेलपत्र और गंगाजल का इस्तेमाल करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन आपको सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए इसके बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध और शहद चढ़ाया जाता है। इस दिन कुछ चीजे खरीदने से भगवान आपसे प्रसन्न होते हैं। आइये जानते हैं क्या है ये चीजें।

क्या है महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें, इस बार महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 26 फरवरी 2025, यानी बुधवार को मनाया जाएगा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे होगा और इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की निशिता काल पूजा मुहूर्त 27 फरवरी को मध्यरात्रि 12:09 बजे से 12:59 बजे तक है।

रुद्राक्ष लाना होता है, शुभ

महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष लाना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है, रुद्राक्ष का भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न हुआ था। महाशिवरात्रि से पहले घर में रुद्राक्ष लाने से भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद आपको मिलता है। इसके अलावा घर में रुद्राक्ष रखने से रोग, दोष और दुख दूर होते हैं जिससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

लाएं शिव परिवार की तस्वीर

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप अपने घर में शिव परिवार की तस्वीर भी ला सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की तस्वीर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस तस्वीर में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी और वासुकी शामिल होने चाहिए। कहा जाता है, शिव परिवार की तस्वीर घर में रखने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

घर में लाएं तांबे का कलश

महाशिवरात्रि के मौके पर आप तांबे का कलश भी खरीद कर ला सकतें हैं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में मिठास और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन तांबे के कलश से शिवलिंग पर जल अर्पित करना भी काफी मंगल माना जाता है।

ये भी पढ़ें : Religious Gatherings: महाकुंभ ही नहीं इन जगहों पर होती है भारी भीड़, ये हैं दुनिया के 8 सबसे बड़े धार्मिक आयोजन

Tags :
faithhow to impress lord shivakab hai shivratrilord shivamahashivratriMahashivratri 2025mahashivratri 2025 remedies in hindimahashivratri 225 datemahashivratri dateMahashivratri Kab Haimahashivratri puja vidhiShivratrishivratri 2025 dateshivratri pujashivratri puja kaise karte hainshivratri puja vidhiकब है महाशिवरात्रिमहाशिवरात्रि 2025

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article