नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mahakumbh Amrit Snan : बसंत पंचमी पर कितने बजे होगा अखाड़ों का अमृत स्नान, देखें समय-सारिणी...

Mahakumbh Amrit Snan :महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान किया जा रहा है। जिसको लेकर अखाड़ों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी
08:11 AM Feb 03, 2025 IST | Jyoti Patel
Mahakumbh Amrit Snan

Mahakumbh Amrit Snan : 3 फरवरी को महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान किया जा रहा है। इस अमृत स्नान में को लेकर अखाड़ों ने दो दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। अब मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने महाकुंभ में बसंत पंचमी स्नान (03 फरवरी 2025) के लिए अखाड़ों के अमृत स्नान की संषोधित समय-सारिणी जारी कर दी है।

स्नान के लिए निर्धारित समय

जिसकेे अनुसार सन्यासी अखाड़ों में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एंव श्री षम्भू पंचायती अटल अखाड़ा के लिए शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 04ः00 बजे निर्धारित किया गया था। घाट पर इनका आगमन 05ः00 बजे हुआ इन्हे स्नान के 40 मिनट का समय मिला था। इसके बाद घाट से प्रस्थान 05ः40 बजे होगा और 06ः40 बजे तक यह अखाड़े अपने शिविर में वापस पहुंच गए।

इसके अलावा श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा एवं श्री पंचायती अखाड़ा आनंद का शिविर से प्रस्थान का समय पूर्वाह्न 4ः50 बजे था। इनका घाट पर पहुंचने का समाय 5ः50 बजे, घाट से प्रस्थान का समय 6ः30 बजे था। स्नान के बाद 7ः30 बजे ये अपने शिविर में वापस लौट गए हैं। इसी प्रकार श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा का शिविर से प्रस्थान का समय 05ः45 बजे था, घाट पर पहुचने का समय 6ः45 बजे, घाट से वापस प्रस्थान का समय 7ः25 बजे और शिविर में वापस का समय 8ः30 बजे तय किया गया है।

इन अखाड़ों का चल रहा है स्नान

बता दें, बैरागी अखाड़ों के तहत अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा सुबह 08ः25 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे, घाट पर आगमन का समय 09ः25 बजे और 30 मिनट के स्नान के बाद 09ः55 बजे घाट से वापसी करेंगे। 10ः55 बजे तक यह अपने शिविर में आ जाएंगे। वहीँ अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा सुबह 09ः05 बजे शिविर से घाट के लिए प्रस्थान करेंगे और 10ः05 बजे घाट पर पहुंचेगें स्नान के बाद 10ः55 बजे घाट से वापस हेतु प्रस्थान करेगें। इनका शिविर में लौटने का समय 11ः55 बजे तक निर्धारिती किया गया है। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा सुबह 10ः05 बजे शिविर से प्रस्थान करेगें और 11ः05 बजे घाट पर आगमन होगा. 11ः35 बजे घाट से शिविर में वापसी करेगें, 12ः35 बजे शिविर में वापस आ जायेगें.

शाम 3 बजे तक चलेगा स्नान

उदासीन अखाड़ों के तहत श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा सुबह 11ः00 बजे शिविर से घाट के लिए प्रस्थान करेंगे, 12ः00 बजे घाट पर पहुंचकर, स्नान करने के बाद 12ः55 बजे घाट से वापसी करते हुए 13ः55 बजे शिविर में वापस पहुंचने का समय निर्धारित किया है। इसके अलावा, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण 12ः05 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे, 13ः05 बजे घाट पर पहुंचेगा इसके बाद 14ः05 बजे घाट से शिविर में वापसी के लिए 15ः05 बजे का समय दिया गया है। श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा का शिवर से घाट के लिए प्रस्थान का समय 13ः25 बजे, घाट पर आगमन 14ः25 बजे तथा स्नान के बाद वापसी हेतु प्रस्थान का समय 15ः05 बजे रखा गया है। वहीँ शिविर में वापसी लिए 15ः55 बजे रखा गया है।

ये भी पढ़ें :

 

Tags :
Amrit Snanbasant panchamiBasant Panchami 2025basant panchami akhara snan timeBasant Panchami Amrit Snanbasant panchami snanfaithkumbh2025MahakumbhMahakumbh Amrit Snanmahakumbh snan on basant panchamimahakumbh snan time todayRevised timetable of Amrit Snan of Akharas released in mahakumbh

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article