नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Magh Month 2024: माघ मास में सुख समृद्धि के लिए खरीदें ये चीजें

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Magh Month 2024 : हिंदू धर्म में माघ माह (Magh Month 2024) का विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार माघ मास में पवित्र नदी में स्नान करने से लेकर दान पुण्य और पूजा पाठ शुभ...
08:08 PM Jan 25, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Magh Month 2024 : हिंदू धर्म में माघ माह (Magh Month 2024) का विशेष महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार माघ मास में पवित्र नदी में स्नान करने से लेकर दान पुण्य और पूजा पाठ शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल माघ (Magh Month 2024) का महीना 26 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है और इस माह का समापन 24 फरवरी को होगा। मान्यता है कि माघ मास के दौरान जो व्यक्ति भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत रूप से पूजा करता है उसे जीवन में सफलता के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस माह के दौरान कुछ चीजे खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। जिसे खरीदने से घर में सुख समृद्धि के साथ वैभव की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते है माघ माह के दौरान किन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ:-

 

काला तिल :-

माघ मास में काला तिल का विशेष महत्व है। माघ माह (Magh Month 2024) में काला तिल खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। काला तिल खरीद कर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए । इसके अतिरिक्त नहाने के पानी में थोड़ा सा काला तिल मिलाकर नहाना भी काफी फलदायी माना जाता है। शिवलिंग पर काला तिल अपिर्त करने से साधक के जीवन की सारी समस्या दूर हो जाती हैं।

 

श्रीयंत्र खरीदें :-

माघ माह  (Magh Month 2024) भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं । इस माह में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करना भी काफी शुभ माना जाता है। माघ मास में आप श्रीयंत्र जरूर खरीदें और पूरे माघ माह में घर पर इसकी विधिवत रूप से पूजा करे। इस बात का खास ध्यान रखें कि श्रीयंत्र शुभ मुहूर्त में ही खरीदे। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन लाभ की प्राप्ति होती है।

 

तुलसी का पौधा :- 

माघ मास भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस माह में तुलसी  (Magh Month 2024) पूजा का विशेष महत्व होता है। अगर आप चाहे तो माघ माह के दौरान घर पर तुलसी का पौधा भी खरीद कर उसकी विधिवत रूप से पूजा कर सकते है। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

 

सरसों खरीदे :-

मान्यता है कि जिन लोगों के कुंडली में शनिदोष होता है उन लोगों को माघ माह में शनिवार के दिन सरसों जरूर खरीदना चाहिए। माघ माह में सरसों खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को अच्छे और फलदायी परिणाम मिलते है।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: जानिए क्या है राष्ट्रीय ध्वज के रंग, बनावट और आकार का महत्व ?

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
26 january 2024 magh month start26 january magh month startblack sesame seedsbuy these things for happinessbuy these things for prosperitybuy these things in magh monthdo these remedies in the month of MaghMagh Month 2024mustardWhat is Magh monthक्या है माघ महीनामाघ माह में करे ये उपायमाघ माह में स्नान का महत्व

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article