नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Lunar Eclipse 2024 March: होली पर लगेगा इस साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कितनी तरह का होता है चंद्र ग्रहण

lunar eclipse 2024 march: मार्च के माह में इस साल का पहला चंद्र ग्रहण lunar eclipse 2024 march) लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने जा रहे है और इसी दिन होली का पर्व भी...
08:07 PM Mar 02, 2024 IST | Juhi Jha

lunar eclipse 2024 march: मार्च के माह में इस साल का पहला चंद्र ग्रहण lunar eclipse 2024 march) लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने जा रहे है और इसी दिन होली का पर्व भी है। वैसे देखा जाए तो चंद्र ग्रहण लगना एक प्रकार की खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक दृष्टिकोण के अनुसार इस घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

धार्मिक शास्त्र में ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है और इस दौरान हर प्रकार के शुभ कार्यो पर रोक लगा दी जाती है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कई नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते है होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण कब,कहां लगेगा और यह कितने तरह का होता है।

होली के दिन इतने समय के लिए लगेगा ग्रहण:-

पंचांग के अनुसार 25 मार्च, सोमवार यानी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि ( Holi Chandra Grahan 2024) के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 23 मिनट से प्रांरभ होगा जो दोपहर में 03 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में इस साल चंद्र ग्रहण के साए में ही होली का त्यौहार मनाया जाएगा। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिसकी वजह से सूतक भी नहीं लगेगा। जिसकी वजह से ग्रहण लगने के बाद भी होली के दिन पूजा की जा सकती हे।

कितने तरह का होता है चंद्रग्रहण :-

विज्ञान के अनुसार ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, धरती और चांद एक साथ एक लाइन में नहीं आ पाते ऐसे में सूरज का कुछ भाग चांद की सतह पर पहुंचने से पृथ्वी पर रोक लेती है। जिसकी वजह से ग्रहण लगता है। वैसे चंद्रग्रहण 3 तीन तरह के माने गए है। जिसमें पहला उपच्‍छाया चंद्रग्रहण है जिसमें चंद्रमा के आकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन इसकी चांदनी में धुंधलापन आता है जिसकी वजह से चांद की रोशनी पहले से कम और फीकी नजर आती है।

दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण होता है जिसमें चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आती है। जिसकी वजह से पृथ्वी चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है तब चंद्रमा का रंग लाल नजर आता है। तीसरा और आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण होता है। इस ग्रहण में सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी पूरी ना आकर उसकी छाया चंद्रमा के कुछ भागों पर ही पड़ती है उसे आंशिक चंद्रग्रहण कहते है।

यह भी देखें:- Anant Radhika Pre Wedding Function Viral Video: अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में चला पॉप सिंगर रिहाना का जादू,देखें इवेंट का शानदार व्यू

Tags :
25 march 2024chandra grahanHoliHoli 2024how many types of lunar eclipseLunar EclipseLunar Eclipse 2024Lunar Eclipse 2024 Marchmarch 2024Partial Lunar EclipsePenumbral Lunar EclipseThe first chandra grahan on holi 2024Total Lunar Eclipse

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article