नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

घर में इन चीजों को रखने से आएगी सुख-शांति और समृद्धि, वास्तु के अनुसार हैं बेहद शुभ

हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र का एक खास स्थान है। यही वजह है कि लोग घर बनवाते समय वास्तुशास्त्री से ज़रूर राय लेते हैं।
07:40 AM Apr 27, 2025 IST | Jyoti Patel
Home Vastu Tips

Home Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र का एक खास स्थान है। यही वजह है कि लोग घर बनवाते समय वास्तुशास्त्री से ज़रूर राय लेते हैं। घर का प्रवेश और रसोईघर सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि इनकी पॉजिटिविटी पूरे घर पर असर डालती है। इसके अलावा, कुछ विशेष चीजें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, आइए जानते हैं वे क्या हैं...

प्रवेश द्वार पर लागएं विंड-चाइम

घर के मुख्य प्रवेश द्वार को मिट्टी की रंगीन विंड चाइम से सजाएं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। इसके अलावा, मिट्टी के सुंदर बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डालें और मुख्य द्वार पर रखें। अपने घर के मुख्य द्वार पर आटे, कुमकुम और हल्दी से रंगोली बनाएं। दरवाजे के पास वाली दीवार पर भगवान गणेश की मूर्ति अवश्य लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती। और आपके घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

दरवाजे पर लागएं बंदरवार

दरवाजे के ठीक ऊपर बंदनवार लगाना बहुत शुभ माना जाता है और यह आपके द्वार की सुंदरता बढ़ाता है। इसके अलावा धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को पूजा घर में रखना अत्यंत शुभ है। धन में वृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी की प्रतिमा को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना फायदेमंद माना जाता है।ऐसा करने से लक्ष्मी माता की कृपा आपके घर परिवार पर बनी रहती है।

पूजा घर में रखें शंख

पूजा स्थान पर शंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।  घर में एक्वेरियम रखना और उसमें मछली का जोड़ा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह उपाय घर में सुख, शांति और समृद्धि लाता है।नकारात्मकता दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर मिट्टी की रंग-बिरंगी विंड चाइम लगाएं। घर के प्रवेश पर मिट्टी के आकर्षक बर्तन में पानी और फूल सजाएं।

यह भी पढ़ें: 

 

Tags :
faithHow to keep things in home according to VastuPositive energy Vastu itemsVastu Decor ItemsVastu Tips for Your HomeWhat to keep at home for good luckWhich showpiece is good for home according to Vastuवास्तु के अनुसार घर के लिए कौन सी शोपीस अच्छी हैवास्तु के अनुसार घर में चीजें कैसे रखें

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article