Vastu Tips: अगर घर की दक्षिण दिशा में रखी हैं ये 5 चीजें, तो बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
वास्तु शास्त्र में दिशाएं बहुत महत्वपूर्ण मानी गई हैं। वास्तु के अनुसार, अगर घर में हर चीज सही दिशा में बनी है, तो ऐसे घरों में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है। वहीं, अगर घर का वास्तु अच्छा न हो, तो इससे गृह कलेश और दरिद्रता आ सकती है। ऐसे में एक खुशहाल जीवन के लिए घर का वास्तु सही होना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं, वास्तु शास्त्र में घर की चीजों को रखने की भी अलग अलग दिशाएं होती हैं, जिनका पालन किया जाए, तो इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आइए आपको कुछ चीजों को रखने की सही दिशा के बारे में बताते हैं।
झाड़ू
झाड़ू तो हर घर में होती ही है, जो घर को साफ करने के काम आती है। हिंदू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार, घर में झाड़ू रखने की सही दिशा दक्षिण है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।
बेड
बेड भी हर घर का अहम हिस्सा होता है। ऐसा माना गया है कि अगर बेड वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में होता है, तो इससे उस बेड पर सोने वाले लोगों के जीवन में खुशहाली बन रहती है, साथ ही दांपत्य जीवन भी सुखदायक बना रहता है। इससे गृह कलेश भी नहीं होते हैं।
गहने और पैसे
घर में गहनों, पैसों और अन्य कीमतों चीजों को रखने की सही दिशा दक्षिण या दक्षिण पश्चिम बताई गई है। यह दिशा बचत की दिशा होती है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिशा में कीमती चीजें रखी जाएं, तो वह लंबे समय तक स्थिर रहती हैं।
पूर्वजों की तस्वीर
अपने पूर्वजों को तस्वीर रखने के लिए भी दक्षिण दिशा सही मानी गई है, क्योंकि यह यम और पितरों की दिशा होती है। ऐसे में इस दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से घर पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।
पेड़-पौधे
वैसे तो घरों में बहुत सारे पेड़ पौधे होते हैं, लेकिन आपके घर में यदि जेड प्लांट है तो इसकी सही दिशा दक्षिण ही होती है। यह काफी शुभ माना जाता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है।
ये भी पढ़ें:
.