नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kal Ka Rashifal: कल 8 जनवरी को बन रहा है शुभ संयोग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Kal Ka Rashifal: कल 8 जनवरी, सोमवार (Kal Ka Rashifal) को चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है साथ ही कल द्वादशी तिथि भी है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग,अनुराधा नक्षत्र...
07:13 PM Jan 07, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Kal Ka Rashifal: कल 8 जनवरी, सोमवार (Kal Ka Rashifal) को चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है साथ ही कल द्वादशी तिथि भी है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग,अनुराधा नक्षत्र और आदित्य मंगल योग का शुभ संयोग बन रहा है जिसकी वजह से कल के दिन का महत्व काफी बढ़ जाता है। ज्योतिषों के अनुसार कल का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला हैं। तो आइए जानते है कि कल यानी 8 जनवरी का दिन कौन—कौन सी राशियों के लिए रहेगा शुभ :—

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन (Kal Ka Rashifal) काफी शुभ रहने वाला है। कल सिंह राशि पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी जिसकी वजह से लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवन में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर उन्नति और मान सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और पार्टनर या फिर परिवार के साथ छोटी सी यात्रा का प्लान बन सकता है। अगर आप काफी समय से कोई छोटा व्यापार या बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे है तो कल का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन (Kal Ka Rashifal) सर्वार्थ सिद्धि योग की वजह से फलदायी रहने वाला है। कल आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे। वहीं दोस्तों के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते है। व्यापार या कारोबार में कोई डील फाइनल हो सकती है जिससे आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। कल आप जो भी कार्य दृढ़ निश्चय के साथ करेंगे, उसमें जीत मिलेगी और इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। परिवार में बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन अनुराधा नक्षत्र की वजह से लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति या फिर नए अवसर मिल सकते है। कल आपको कार्यस्थल पर ​नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपका जितना शांत और मिलनसार होगा, उतनी आसानी से आप नए काम को सीख पाएंगे। कल कही भी निवेश करना आपके लिए फलदायी रहेगा। परिवार की बात करें तो सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छ रहेंगे और घर का माहौल अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। व्यापारी वर्ग की बात करें तो कल का दिन व्यापार के लिए अच्छा और बेहतर रहेगा और कल धन लाभ के आसार भी बन रहे है।

यह भी पढ़े: Masik Shivratri 2024: कब है मासिक शिवरात्रि, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
08 JANUARY 202408 JANUARY 2024 HOROSCOPE TOMORROW08 JANUARY 2024 KAL KA RASHIFAL08 जनवरी 202408 जनवरी का राशिफल 2024auspiciousdaily horoscopeDainik rashifalDAINIK RASHIFAL HOROSCOPE TOMORROWOTT India hindiott India lifestyle NewsOTT INDIA NEWSsarvartha siddhi yogaजनवरी राशिफलदैनिक राशिफलदैनिक राशिफल 08 जनवरी 2024राशिफल

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article