नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kal Ka Rashifal: इन 3 राशियों के लिए उलझन भरा रहेगा कल का दिन

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Kal Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। इन राशियों (Kal Ka Rashifal) का आकलन ग्रह और नक्षत्र की चाल पर निर्भर करता है। इन राशिफल का निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग...
06:00 PM Jan 05, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Kal Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। इन राशियों (Kal Ka Rashifal) का आकलन ग्रह और नक्षत्र की चाल पर निर्भर करता है। इन राशिफल का निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण भी किया जाता है। राशिफल में सभी राशियों के लिए लेन-देन, परिवार, नौकरी और से​हत इत्यादि में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के अनुसार कल यानी शनिवार,6 जनवरी का दिन 3 राशियों के लिए उलझन भरा रहने वाला है। ​कल का दिन मिथुन, वृषभ और कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा उलझन भरा रहने वाला है। तो आइए जानते है मिथुन, वृषभ और कन्या राशियों के लिए कैसा रहेगा कल यानी 6 जनवरी का दिन :—

वृषभ राशिफल

कल का दिन वृषभ राशि वाले जातकों के लिए थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के हिसाब से आपका दिन अच्छा रहेगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त होगा। लेकिन किसी भी कार्य को लेकर दूसरों पर निर्भर ना रहें। इससे आपको ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अचानक मिले नए काम की वजह से कार्य में उलझे रहेंगे लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आलस से बचने की कोशिश करें। तो वहीं कोर्ट कचहरी संबंधित मामलों में राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशिफल

कल का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लेकिन आपको सबसे पहले अपने मन में उठ रहे नकारात्मक विचारों को दूर करना होगा। परिवार में माता पिता से किसी छोटी सी बात को लेकर बहस या विवाद हो सकता है। अनावश्यक क्रोध से बचे। नए काम की वजह से मन बैचेन और दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना आपके मन में कई उलझने पैदा करेंगी। सारी समस्याओं को शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें। वहीं बदलते मौसम की वजह से अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

कन्या राशिफल

​कल का दिन कन्या राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। लेकिन कई दिनों से रूके हुए कार्य समय से पूरा ना होने की वजह से मन उलझा रहेगा। लेकिन सिर्फ शांत चित्त के साथ ही आप अपने रूके हुए कार्य को पूरा कर सकते है। वहीं कल आय के नए स्रोत खुल सकते है। नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के ​लिए नए रास्ते खुलेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। परविार के साथ छोटी यात्रा का प्लान बना सकते है। सेहत की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों में आपको आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

यह भी पढ़े : Makar Sankranti 2024: क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति का त्यौहार

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
06 JANUARY 202406 जनवरी 202406 जनवरी का राशिफल 2024daily horoscopeDainik rashifalDAINIK RASHIFAL 05 JANUARY 2024HOROSCOPE TomorrowHOROSCOPE Tomorrow 05 JANUARY 2024KAL KA RASHIFALOTT India hindiott India lifestyle NewsOTT INDIA NEWSआज का राशिफलकन्या राशिफलजनवरी राशिफलदैनिक राशिफलदैनिक राशिफल 06 जनवरी 2024मिथुन राशिफलवृषभ राशिफल

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article