नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Holi Chandra Grahan 2024: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Holi Chandra Grahan 2024: हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा ( Holi Chandra Grahan 2024) की रात होलिका दहन करने की परंपरा है और इसके अगले ही दिन रंगों का त्यौहार यानी होली मनाई...
05:17 PM Jan 30, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Holi Chandra Grahan 2024: हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा ( Holi Chandra Grahan 2024) की रात होलिका दहन करने की परंपरा है और इसके अगले ही दिन रंगों का त्यौहार यानी होली मनाई जाती है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जा रही है लेकिन रंगों के इस त्यौहार में भंग पड़ने वाला है। क्योंकि होली के ​ही दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण एक खगोलिय घटना होने के बाद भी हिंदू धर्म में इसे शुभ नहीं माना जाता। ग्रहण को लेकर मान्यता है कि इस दौरान कई तरह की नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है जिसका असर पूरे ब्रह्मांड पर पड़ता है। इसी वजह से होली के दिन पर चंद्र ग्रहण का पड़ना शुभ नहीं माना जा रहा। ऐसे में आइए जानते है 25 मार्च को चंद्र ग्रहण किस समय लगेगा और इसका क्या प्रभाव रहेगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण

पंचांग के अनुसार 25 मार्च, सोमवार यानी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि ( Holi Chandra Grahan 2024) के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 23 मिनट से प्रांरभ होगा जो दोपहर में 03 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में इस साल चंद्र ग्रहण के साए में ही होली का त्यौहार मनाया जाएगा। बता दें कि इस साल 4 ग्रहण लगेगें। जिसमें कुछ ग्रहण के सूतक मान्य और कुछ ग्रहण के सूतक मान्य नहीं होंगे।

होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

हालांकि साल का पहला चंद्र ग्रहण ( Holi Chandra Grahan 2024) भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में नहीं दिखने की वजह से इस दौरान सूतक भी नहीं लगेगा। सूतक ना लगने की वजह से होली पर चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नही पड़ेगा । जिसकी वजह से ग्रहण लगने के बाद भी होली के दिन पूजा इत्यादि सब की जा सकती है और आप बिना ​किसी परेशानी के साथ आराम से होली का त्यौहार परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर सकते है।

इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण ( Holi Chandra Grahan 2024) भारत को छोड़कर अमेरिका,दक्षिण अमेरिका जापान, आयरलैंड, इंग्लैड, जर्मनी, फ्रांस,पुर्तगाल, अफ्रीका के उत्तर के कुछ हिस्से , हॉलैंड, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड और रूस के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Anniversary: पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
2024 पहला चंद्र ग्रहण25 march 202425 march Chandra Grahan25 march first Chandra Grahan25 march holi25 march Holi Chandra Grahan 202425 march kya hai 2024Chandra Grahan 2024Chandra Grahan effect on holi festivalChandra Grahan effectsHoli 2024Holi Chandra GrahanHoli Chandra Grahan 2024kab hai holi 2024kab hai saal ka pahla Chandra Grahanknow Chandra Grahan effectsmarch first Chandra Grahanचंद्र ग्रहण

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article