नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

आज मनाया जा रहा है हिन्दू नव वर्ष, जानिए राशियों पर कैसा रहेगा विक्रम संवत का प्रभाव

हिन्दू नव वर्ष चैत्र माह से शुरू होता है। चैत्र माह के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को नव वर्ष मनाया जाता है।
07:00 AM Mar 30, 2025 IST | Jyoti Patel
Hindu New Year 2025

Hindu New Year 2025: जैसा की हम सभी जानतें हैं, कि पूरी दुनिया एक जनवरी को नया साल मनाती है। लेकिन आपको बता दें, हिन्दू नव वर्ष एक जनवरी को नहीं बल्कि चैत्र माह से शुरू होता है। (Hindu New Year 2025)चैत्र माह के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को हिन्दू नव वर्ष मनाया जाता है। हर साल ये नव वर्ष चैत्र माह की अमावस्या तिथि के साथ ही समाप्त होता है। इसके अलावा इस दिन नवरात्र भी शुरू होते हैं। जिसमें भक्त माता के नौ अलग अलग स्वरूपों का पूजन करते हैं। हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत के अनुसार चलता है। विक्रम संवत का हिन्दू कैलेंडर बहुत महत्वपूर्ण होता है। आइये जानतें हैं, इस साल 12 राशियों पर कैसा रहेगा नया साल का असर...

मेष (Aries) 

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और मानसिक तनाव हो सकता है, अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अवसर बन सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में शुभ कार्य और मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों में आपके लिए अनुकूल समाधान की संभावना है।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातको के लिए यह नव वर्ष स्वास्थ्य (Hindu New Year 2025) के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन अनावश्यक तनाव भी हो सकता है, इसके अलावा दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

कर्क (Cancer) (Hindu New Year 2025)

कर्क राशि वालों के लिए भाग्य थोड़ा कठिन रहेगा। जिससे विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वाले जातक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा व्यापार में हानि और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वाले जातको के लिए हड्डियों, पेट और आंखों से जुड़ी (Hindu New Year 2025) तकलीफें हो सकती हैं।

तुला (Libra)

तुला राषि वालों के लिए ये नव वर्ष शुभ हो सकता है, शत्रु कमजोर पड़ेंगे, न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभकारी ट्रांसफर का भी योग है।

वृश्चिक (Scorpio)

इस राशि के जातकों पर ढैया का प्रभाव समाप्त हो रहा है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा , इसके साथ ही इस राशि के जातकों के परिवार में सुख-समृद्धि आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु (Sagittarius)

यह नव वर्ष चिकित्सा और दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष लाभकारी रहेगा।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को इस नव वर्ष में सामान्य रूप से सफलता मिलेगी, न्यायालय से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

कुम्भ राशि के जातकों को शनि के वक्री और मार्गी होने से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन साल का अधिकांश समय शुभ रहेगा।

मीन (Pisces)

भूमि और भवन संबंधी विवादों से परेशान रह सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण से लाभ के बजाय परेशानिया आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें : Sindhi New Year 2025: कब है झूलेलाल जयंती और चेटी चंड? जानें तिथि, समय और महत्व

 

Tags :
astrology newsAstrology PredictionsHindu Nav Varsh 2025Hindu New Year 2025Jyotish NewsVikram SamvatVikram Samvat 2082Zodiac Signsराशिफल

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article