नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Falgun Purnima Date 2024: फाल्गुन पूर्णिमा व्रत कब है? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और चंद्र अर्घ्य का समय

Falgun Purnima Date 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह (Falgun Purnima Date 2024) को साल का 12वां महीना यानी आखिरी माह माना जाता है। इसलिए इस माह में आने वाले सभी तीज त्यौहार और व्रतों का खास महत्व होता...
11:23 AM Mar 18, 2024 IST | Juhi Jha

Falgun Purnima Date 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह (Falgun Purnima Date 2024) को साल का 12वां महीना यानी आखिरी माह माना जाता है। इसलिए इस माह में आने वाले सभी तीज त्यौहार और व्रतों का खास महत्व होता है। इसी में फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक शास्त्रों में खास महत्व माना गया है।फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा बड़े अनुष्ठानों में से एक ​माना जाता है। क्योंकि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही होलिका दहन किया जाता है और इस दिन को वसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रमा भी अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है और अपनी रोशनी और ऊर्जा से पृथ्वी पर प्रभाव डालता है। माना जाता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति का मानसिक कष्ट दूर होता है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन धान्य और वैभव में वृद्धि होती है।

इस साल किस दिन मनाई जाएगी फाल्गुन पूर्णिमा:-

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च की सुबह 09 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 25 मार्च की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि की वजह से इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। इसी दिन पूरे देश में होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन स्नान,दान करने का विशेष महत्व होता हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त :-

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्नान दान का शुभ मुहूर्त 25 मार्च की सुबह 04 बजकर 45 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। वहीं पूजा का शुभ समय सुबह 09 बजकर 23 मिनट से लेकर 10 बजकर 55 मिनट तक और चंद्रोदय का समय शाम को 06 बजकर 44 मिनट पर रहेगा। इसके अतिरिक्त इस दिन लक्ष्मी पूजा मुहूर्त देर रात 12 बजकर 03 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

फाल्गुन पूर्णिमा को क्यों माना जाता है साल का सबसे भाग्यशाली दिन?

फाल्गुन पूर्णिमा साल का सबसे भाग्यशाली दिन माना जाता है। इस पूर्णिमा को पूनम, पूर्णिमा और पूर्णमासी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत कर भगवान विष्णु की आराधना करते है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति को अपने सभी पापों से छुटकारा और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। इतना ही नहीं फाल्गुन पूर्णिमा का दिन लक्ष्मी जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इस वजह से यह पूर्णिमा सबसे भाग्यशाली मानी जाती है।

यह भी देखें:- Pulkit Samrat And Kriti Welcome: इस तरह किया कृति खरबंदा का ससुराल में ग्रैंड वेलकम, कपल ने जमकर किया डांस

Tags :
25 march 2024 Falgun Purnima25 march Falgun PurnimaChandra Arghya timeFalgun PurnimaFalgun Purnima Chandra Arghya timeFalgun Purnima dateFalgun Purnima Date 2024Falgun Purnima date and timeFalgun Purnima shubh muhuratkab hai Falgun PurnimaWhen is Falgun Purnima

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article